महाराष्ट्र पुलिस में बड़ा फेरबदल, सरकार ने दिए इन आईपीएस अफसरों के तत्काल तबादले के निर्देश

महाराष्ट्र पुलिस में बड़ा फेरबदल किया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने नोटिस जारी कर कुछ आईपीएस अफसरों के तत्काल तबादले के निर्देश दिए हैं। बता दें कि महाराष्ट्र पुलिस पर लग रहे लगातार आरोपों के बाद ऐसा फैसला कई सवाल खड़े कर रहा है।
इन आईपीएस अफसरों के हुए तबादले
जानकारी मिली है कि महाराष्ट्र पुलिस में आज बड़ा फेरबदल किया गया है। इसके लिए महाराष्ट्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से इस निर्देश को लागू करने के निर्देश दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र सरकार ने अमितेश कुमार को नागपुर शहर का कमीश्नर घोषित कर दिया है। इसके अलावा बिपिन कुमार सिंह नवी मुंबई के कमीश्नर बनाए गए हैं।
इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार ने जॉइंट कमीश्नर के भी तबादले के निर्देश जारी किए हैं। जानकारी मिली है कि मिलिंद भरंबे को मुंबई क्राइम का जॉइंट कमीश्नर बनाया गया है। इसके अलावा विश्वास नागरे पाटिल मुंबई लॉ एंड ऑर्डर के जॉइंट कमीश्नर बनाए गए हैं।
देवेंद्र फडणवीस का बयान
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार राज्य में बढ़ रहे कोरोना के मामलों पर ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे का पूरा ध्यान महाराष्ट्र पुलिस में फेरबदल करने पर है।
Maharashtra: Milind Bharambe has been posted as Joint Commissioner of Police (Crime), Mumbai and Vishwas Nagre Patil as Joint Commissioner of Police (Law & Order), Mumbai. https://t.co/kjgWiC2uvK
— ANI (@ANI) September 2, 2020
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS