महाराष्ट्र सरकार के एक और कैबिनेट मंत्री में कोरोना वायरस की पुष्टि, स्टाफ के 5 लोग भी कोरोना पॉजिटिव

महाराष्ट्र सरकार के एक और कैबिनेट मंत्री में कोरोना वायरस की पुष्टि, स्टाफ के 5 लोग भी कोरोना पॉजिटिव
X
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले महाराष्ट्र के आवास मंत्री जितेंद्र आव्हाड में बीते दिनों कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। वहीं 24 मई को कांग्रेस पार्टी के नेता जो राज्य सरकार में मंत्री हैं वह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

देश का राज्य महाराष्ट्र कोरोना वायरस महामारी (कोविड-19) की सबसे अधिक मार झेल रहा है। प्रतिदिन यहां पर कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है।

महाराष्ट्र सरकार के एक और कैबिनेट मंत्री में आज कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। मंत्री के स्टाफ के पांच लोग भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाये गए हैं। इन सभी लोगों की जांच गुरुवार को हुई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले महाराष्ट्र के आवास मंत्री जितेंद्र आव्हाड में बीते दिनों कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। वहीं 24 मई को कांग्रेस पार्टी के नेता जो राज्य सरकार में मंत्री हैं वह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

महाराष्ट्र में 1 लाख के करीब पहुंचा आंकड़ा

जानकरी के लिए आपको बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमण के 97 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। बीते गुरुवार को महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 3 हजार 607 नये मामले सामने आये।

इसके बाद राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 97 हजार 648 हो गई। कोरोना वायरस के कारण 152 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 3,590 पहुंच गई है।

भारत में 3 लाख की करीब पहुंचा आंकड़ा

भारत में कोरोना वायरस के रोजाना अब दस हजार से अधिक मामले आ रहे हैं। देश में लगातार दूसरे बार 11 हजार से अधिक संक्रमित मिले हैं। पिछले 24 घंटे में 11,128 मामले आए हैं। जबकि रिकॉर्ड 393 लोगों की एक दिन में मौत हुई है।

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 98 हजार 283 पर पहुंच गई है। इसके बाद कोरोना वायरस से प्रभावित विश्व के टॉप चार देशों में भारत शामिल हो गया है।

Tags

Next Story