मुंबई में नए साल पर उद्धव सरकार का तोहफा, अब इतने स्क्वायर फीट वाले घरों पर नहीं देना होगा प्रॉपर्टी टैक्स

महाराष्ट्र सरकार (Maharahstra) ने नए साल के मौके पर मुंबई (Mumbai) की जनता को एक बड़ा तोहफा दिया। सरकार की तरफ से अब मुंबई में रहने वाले कई लोगों को प्रॉपर्टी का टैक्स (BMC Property tax) नहीं देना होगा। सीएम उद्धव ठाकरे ने नए साल के मौके पर इसका ऐलान किया। मुंबई में बीएमसी चुनाव के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई में 500 स्क्वायर फीट (500 square feet) वाले घरों का अब प्रॉपर्टी टैक्स नहीं लगेगा। शिवसेना ने अपने वादे के अनुसार, मुंबईकरों को समान रूप से अच्छी सेवाएं मिलनी चाहिए। आज की बैठक में मुख्यमंत्री ने आखिरकार 500 स्क्वायर फुट से कम के घरों पर संपत्ति कर माफ करने के निर्णय को मंजूरी दे दी। प्रशासन ने आदेश को तुरंत लागू करने के आदेश दे दिए हैं।
चुनाव से पहले शिवसेना ने मुंबईकरों से 500 वर्ग फुट तक के घरों पर संपत्ति कर माफ करने का वादा किया था। उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमने आज इसे पूरा करने का फैसला किया है। उद्धव ठाकरे ने राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर चर्चा की। राज्य में कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे हैं और प्रशासन स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं स्थिति को देखते हुए जल्द ही कोरोना पर बोलूंगा, लेकिन अब नागरिकों को अधिक सावधान रहने और नियमों का पालन करने की जरूरत है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS