महाराष्ट्र सरकार ने महात्मा गांधी पर विवादित टिप्पणी को लेकर महिला IAS को भेजा कारण बताओ नोटिस

महाराष्ट्र सरकार ने महात्मा गांधी पर विवादास्पद ट्वीट को लेकर आईएएस अधिकारी निधि चौधरी से स्पष्टीकरण मांगा है।
महाराष्ट्र सरकार ने विवादित ट्वीट को लेकर निधि चौधरी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। आईएएस अधिकारी को बीएमसी कार्यालय से जल आपूर्ति और स्वच्छता विभाग में ट्रांसफर कर दिया गया है।
Maharashtra State Government has also issued a show cause notice to Nidhi Choudhari on her controversial tweet on Mahatma Gandhi. She has been transferred from BMC office to Water Supply & Sanitation Department. https://t.co/NaYzhaLsR2
— ANI (@ANI) June 3, 2019
बता दें कि महिला अधिकारी ने पूरी दुनिया से महात्मा गांधी की प्रतिमाएं हटाने और भारतीय मुद्रा से उनकी तस्वीर हटाने की बात कही थी।
महिला आईएएस अधिकारी ने राष्ट्रपिता के नाम वाली सड़कों और संस्थाओं का नाम बदलने की भी मांग की थी और गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को 'धन्यवाद' कहा था।
विवाद के बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) की उप निगमायुक्त निधि चौधरी ने शनिवार को कहा कि ट्वीट व्यंग्यात्मक था और उसकी गलत व्याख्या की गई है। विवादित ट्वीट को डिलीट कर दिया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS