Assembly Election: महाराष्ट्र और हरियाणा में कल शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार, 21 को वोटिंग के बाद 24 को आएगा परिणाम

Assembly Election: महाराष्ट्र और हरियाणा में कल शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार, 21 को वोटिंग के बाद 24 को आएगा परिणाम
X
महाराष्ट्र (Maharashtra) और हरियाणा (Haryana) में शनिवार यानी कल शाम5 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। हरियाणा में 90 और महाराष्ट्र में 288 सीटों पर 21 अक्टूबर को मतदान होगा।

महाराष्ट्र (Maharashtra) और हरियाणा (Haryana) में विधानसभा चुनाव का प्रचार अंतिम दौर में है। 19 अक्टूबर की शाम 5 बजे चुनाव प्रचार दोनों राज्यों में थम जाएगा। इसे पहले यहां वीवीआईपी नेताओं की रैलियां होने जा रही हैं। शुक्रवार को पीएम मोदी, अमित शाह और सोनिया गांधी की जगह अब राहुल गांधी की रैली होने जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा में पीएम मोदी की गोहाना और हिसार में दो रैलियां है उसके बाद वो मुंबई में शाम को एक रैली को संबोधित करेंगे। वहीं हरियाणा के महेंद्रगढ़ में सोनिया गांधी की रैली को राहुल गांधी संबोधित करेंगे।

अंतिम दौर में रैलियां

चुनाव के अंतिम दौर में अमित शाह महराष्ट्र में 4 रैलियां, हरियाणा में राजनाथ सिंह तीन और उसके अलावा रविकिशन, वीके सिंह, मनोज तिवारी और हेमा मालिनी हरियाणा में चुनावी जनसभा करेंगी। इसके अलावा महाराष्ट्र में शाह के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया, शरद पवार और जेपी नड्डा रैलियों को संबोधित करेंगे।

बता दें कि दोनों राज्यों में मतदान के दिन से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। जिसके बाद रैलियां बंद हो जाएंगी और प्रत्याशी घर घर जाकर प्रचार कर सकते हैं। 48 घंटे पहले ही चुनाव प्रचार अपने मतदान की तैयारियों में जुट जाता है।

हरियाणा चुनाव


हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को मतदान होना है। जिसमें 1 हजार 168 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। परिणाम 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। इस बार 1.83 करोड़ मतदाता चुनाव में भाग लेंगे। आगामी चुनावों के दौरान एग्जिट पोल पर पूर्ण प्रतिबंध है। चुनावी मैदान में प्रमुख पार्टियों में भाजपा, कांग्रेस, इंडियन नेशनल लोकदल और जननायक जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी मैदान में हैं।

महाराष्ट्र चुनाव


महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 288 सीटों पर 21 अक्टूबर को मतदान होगा। वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी। राज्य में 8.9 करोड़ से अधिक योग्य मतदाता हैं, जिनमें से लगभग 1.17 लाख मतदाता हैं। प्रमुख पार्टियों में भाजपा, शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story