विधानसभा चुनाव: जानें महाराष्ट्र और हरियाणा में किस नेता की कहां है आज रैली

विधानसभा चुनाव: जानें महाराष्ट्र और हरियाणा में किस नेता की कहां है आज रैली
X
महाराष्ट्र (Maharashtra) और हरियाणा (Haryana) में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के लिए दोनों राज्यों में केंद्रीय मंत्रियों से लेकर उम्मीदवार और पार्टी नेता लगातार प्रचार कर रहे हैं। आज हरियाणा में गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) तीन जिलों में रैलियां करेंगे। जहां सीएम खट्टर (CM Manohar Lal Khattar) भी उनके साथ होंगे।

21 अक्टूबर को महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव (Maharashtra Haryana Assembly Election) के लिए वोटिंग होगी। उससे पहले दोनों राज्यों में केंद्रीय मंत्रियों से लेकर उम्मीदवार और पार्टी नेता लगातार धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। इस बार चुनाव में पीएम मोदी (PM Modi) और अमित शाह (Amit Shah) की सबसे ज्यादा रैलियां हैं।

बुधवार को दोनों राज्यों ने कई नेताओं की रैलियां हैं। इसमें हरियाणा के कैथल में आजगृह मंत्री अमित शाह भाजपा के लिए वोट मांगेंगे। यहां शाह की तीन जिलों में रैली होनी है। इन रैलियों में सीएम खट्टर भी उनके साथ मौजूद होंगे। वहीं शरद पवार महाराष्ट्र के अकोला और वाशिम में रैलियों को संबोधित करेंगे।

सीएम योगी की रैलियां

योगी आदित्यनाथ 10 अक्टूबर को महाराष्ट्र और 11-12 अक्टूबर को हरियाणा में चुनाव प्रचार करेंगे। विधानसभा चुनाव के लिए समर्थन हासिल करने के प्रयास में रैलियों को संबोधित करेंगे। दोनों राज्य 21 अक्टूबर को मतदान करेंगे जबकि वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को की जाएगी।

पीएम मोदी की महाराष्ट्र में रैलियां

महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना दोनों एक साथ चुनाव लड़ रही हैं। पीएम मोदी इस बार 9 रैलियां करेंगे। 16 अक्टूबर को अकोला, पार्टूर और पनवेल में तीन रैलियां करेंगे। इसके बाद 17 अक्टूबर को परली, सतारा और पुणे में रैली। उसके बाद पीएम मोदी की आखिरी चुनावी रैली मतदान से दो दिन पहले 18 अक्टूबर को मुंबई में होगी।

हरियाणा में पीएम मोदी की रैली

दूसरी तरफ हरियाणा में भाजपा, कांग्रेस, इंडियन नेशनल लोकदल और जननायक जनता पार्टी के नेता भी प्रचार कर रहे हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए केवल दो हफ्तों के लिए पीएम मोदी चुनाव प्रचार करेंगे। मोदी भाजपा के स्टार प्रचारक हैं। ऐसे में हरियाणा में वो 4 रैलियों को संबोधित करेंगे। पहली रैली 14 अक्टूबर को फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में होगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story