Maharashtra Lockdown 01 May : महाराष्ट्र में आज रात आठ बजे से एक मई तक लॉकडाउन, जानें नए नियम में क्या रहेगा खुला और बंद

कोरोना के बढ़ते कदमों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने मिनी लॉकडाउन को अब एक मई तक जारी कर दिया है। मुंबई में आज रात 8 बजे से एक मई तक के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है। सरकार ने प्रतिबंधों को लेकर नया आदेश जारी किया है।
महाराष्ट्र सरकार ने कड़ी प्रतिबंधों को लेकर नये नियम जारी कर दिए हैं। उद्धव ठाकरे सरकार द्वारा जारी नए नियम में कहा गया है कि आज रात 8 बजे से एक मई तक सभी ग्रॉसरी, सब्जियों की दुकान और फल की दुकानें सुबह सिर्फ 4 घंटे तक ही खुलेंगी। वहीं होम डिलीवरी के लिए सिर्फ सुबह एक घंटे का समय दिया गया है।
इसके अलावा केवल आवश्यक सेवा कर्मचारियों और सरकारी कर्मचारियों को मेट्रो और मोनो में यात्रा करने की इजाजत होगी। इसके अलावा, निजी यात्रा के लिए जिला स्तर पर प्रतिबंध तय किए गए हैं। बीते दिनों उद्धव ठाकरे के साथ कैबिनेट बैठक में कई मंत्रियों ने लॉकडाउन लगाने की मांग की थी और अंतिम फैसला सरकार पर छोड़ दिया था।
महाराष्ट्र में लॉकडाउन के नए नियम
1. सरकारी दफ्तरों में सिर्फ 15 फीसदी कर्मचारी ही काम करेंगे।
2. राज्य में शादी के लिए सिर्फ 25 लोग ही शामिल हो सकेंगे।
3. नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना देना होगा।
4. सरकारी बस 50 फिसदी की क्षमता पर चलेगी।
5. लोकल ट्रेन से यात्रा करने के लिए भी अत्यावश्यक जरूरत बताना होगा
जानकारी के लिए बता दें कि दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा था कि लॉकडाउन अंतिम विकल्प। लॉकडाउन लगाने से राज्यों को बचना चाहिए। उन्होंने राज्यों से कहा था कि लॉकडाउन अंतिम उपाय होना चाहिए। मंगलवार को महाराष्ट्र राज्य कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में सभी प्रमुख मंत्रियों ने सख्त लॉकडाउन का आह्वान किया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS