Maharashtra Lockdown: महाराष्ट्र में लॉकडाउन! सीएम उद्धव ठाकरे करेंगे आज जनता को संबोधित, पढ़ें आकंड़े

Maharashtra Lockdown: महाराष्ट्र में लॉकडाउन! सीएम उद्धव ठाकरे करेंगे आज जनता को संबोधित, पढ़ें आकंड़े
X
राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव बालासाहेब ठाकरे ने बोधन से पहले ही पुणे में मिनी लॉकडाउन लगा दिया है।

Maharashtra Lockdown: महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर लगातार सरकार चिंतित है। हर दिन महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है, जिसके चलते शुक्रवार की रात साढ़े 8 बजे राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव बालासाहेब ठाकरे राज्य की जनता को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि आज कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं। संबोधन से पहले ही ठाकरे सरकार ने राज्य के पुणे शहर में मिनी लॉकडाउन लगा दिया है।

पुणे में मिनी लॉकडाउन के चलते जारी किए दिशानिर्देश

1. शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा।

2. बंद के दौरान बार, रेस्तरां, होटल बंद रहेंगे।

3. होम डिलीवरी की अनुमति होगी।

4. पीएमपीएमएल की बस सेवा बंद रहेगी।

इन आदेशों को जारी करने के एक सप्ताह बाद फिर से हालात को लेकर समीक्षा बैठक होगी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र सरकार ने पुणे में बस, मॉल, सिनेमा हॉल, धार्मिक स्थल बंद करने के आदेश दिए हैं। सीएम उद्धव ठाकरे रात 8:30 बजे जनता को संबोधित करेंगे। वहीं दिल्ली में भी लॉकडाउन के संकेत मिल रहे हैं। एएनआई ने बताया कि सीएम आज राज्य में कोविड-19 स्थिति पर अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे।



महाराष्ट्र में बढ़ता कोरोना का खतरा

30 मार्च 27,918

31 मार्च 39,544

1 अप्रैल 43,183

सूत्रों ने कहा कि पिछले साल लगे लॉकडाउन की तरह ही फिर से बंद करने के संकेत हैं। कोरोना के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए पाबंदियां लगाई जा सकती हैं। ठाकरे ने बीते रविवार को समीक्षा बैठक में संकेत दिया था कि जिन जगहों पर ज्यादा भीड़ है, वहां पर बंद किया जाए और अन्य जगहों पर पाबंदियों को लगाया जाए और लोगों से नियमों का पालन करवाया जाए। मल्टीप्लेक्स, सिनेमा हॉल, समुद्र तट, पार्क, सभागार और मॉल को सुबह 7 से 8 बजे के बीच खुले रहने की इजाजत दी जाए। स्टैंडअलोन की दुकानों को संचालित करने के लिए समय स्लॉट दिया जाएगा। बड़े बाजार सख्त दिशानिर्देशों के तहत काम करेंगे।

Tags

Next Story