महाराष्ट्र: पुणे में आज से 18 जुलाई तक लॉकडाउन का आदेश

देश में लगातार कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना वायरस के सबसे अधिक असर महाराष्ट्र में देखा जा रहा है। इसलिए महाराष्ट्र के पुणे के शिवाजीनगर क्षेत्र में लॉकडाउन के दौरान भारी ट्रैफिक देखा जा रहा है। नगर निगम ने कोरोना के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए आज से 18 जुलाई तक पुणे में दो चरणों में लॉकडाउन का निर्देश दिया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, सहायक पुलिस निरीक्षक रणजीत मोहिते ने कहा कि हम हर वाहनों की जांच कर रहे हैं। इसी कारण ट्रैफिक है। हम सिर्फ 'पास' वाले लोगों को और आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले लोगों को जाने की अनुमति दे रहे हैं।
बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड 19 के 28,498 नए मामले सामने आए हैं और 553 मौतें हुई हैं। इसी के साथ देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 9,06,752 हो गई है जिसमें 3,11,565 मामले एक्टिव हैं और 5,71,460 मरीज डिस्चार्ज होकर अपने घर जा चुकी है।
वहीं महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 2 60 924 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि महाराष्ट्र के शहर पुणे में अब तक कोरोना वायरस के 40180 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें 22196 एक्टिव केस हैं और 16857 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं कोरोना की वजह से 1127 लोगों की मौत हो चुकी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS