Maharashtra Lockdown: अजीत पवार ने दिया संकेत, दो दिन बाद लगेगा महाराष्ट्र में लॉकडाउन, पुणे में हालात खराब

Maharashtra Lockdown: अजीत पवार ने दिया संकेत, दो दिन बाद लगेगा महाराष्ट्र में लॉकडाउन, पुणे में हालात खराब
X
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार (Ajit Pawar) ने बड़ी घोषणा की है। अजीत पवार ने संकेत दिए हैं कि होली के बाद महाराष्ट्र (Maharashtra) में लॉकडाउन लगाया जा सकता है।

Maharashtra Lockdown: देश में लगातार बढ़ते कोरोना (Corona) संकट के चलते एक बार फिर हालात लॉकडाउन (Lockdown) के नजर आ रहे हैं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार (Ajit Pawar) ने बड़ी घोषणा की है। अजीत पवार ने संकेत दिए हैं कि होली के बाद महाराष्ट्र (Maharashtra) में लॉकडाउन लगाया जा सकता है। अभी सरकार हालात की समीक्षा कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई में पिछले 24 घंटों में 5500 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं और 14 लोगों की मौत हो गई है। कुल 11,620 लोगों की अब तक कोरोना से मौत हुई है। मुंबई में अब तक 3,80,146 मामले आ चुके हैं।

महाराष्ट्र के पुणे में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी होते ही उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार ने कोविड-19 की स्थिति का आकलन करने के लिए बैठक बुलाई है। जिला प्रशासन और पुणे नगर निगम के अधिकारी इस बैठक में मौजूद हैं। दो से 3 दिनों तक मामले की समीक्षा के बाद ही अतिरिक्त लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। जबकि महाराष्ट्र में 35 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में संभावित प्रतिबंधों पर चर्चा करने के लिए उद्धव ने अपने घर पर मुलाकात की।

जानकारी के लिए बता दें कि पुणे में कोविड-19 के मामलों की लगातार संख्या बढ़ रही है। ताजा आंकड़े बताते हैं कि 6,432 बढ़कर 4,92,694 हो गई। नए मामलों में पुणे शहर में 3,286, पिंपरी चिंचवाड़ में 1,811 इतने मामले आए हैं। पूरे जिले में अब तक 9,724 मौते हो चुकी है।

Tags

Next Story