महाराष्ट्र में मिनी ट्रक पलटा, दुर्घटना में चार लोगों की मौत और कई गंभीर रूप से हुए घायल

महाराष्ट्र में मिनी ट्रक पलटा, दुर्घटना में चार लोगों की मौत और कई गंभीर रूप से हुए घायल
X
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक अधिकारी ने कहा कि चार मृतकों में से एक व्यक्ति की पहचान हो पाई है। मृतक व्यक्ति उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव जिले के चालीसगांव तालुका के मुंडखेड़ा का रहने वाला था।

महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक (Nashik) जिले में रविवार रात एक हादसे में चार लोगों (Four People Killed) की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए। यह सभी लोग एक मिनी ट्रक (Mini Truck) से से एक मंदिर में दर्शन कर लौट थे। पुलिस (Police) ने इस हादसे की जानकारी दी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक अधिकारी ने कहा कि चार मृतकों में से एक व्यक्ति की पहचान हो पाई है। मृतक व्यक्ति उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव जिले के चालीसगांव तालुका के मुंडखेड़ा का रहने वाला था। हादसे में मारे गए सभी लोग एक मिनी ट्रक से मंदिर में दर्शन कर घर लौट रहे थे। तभी चालीसगांव-मालेगांव रोड पर एक स्पीड ब्रेकर पर मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।

अधिकारी ने आगे बताया कि हदसे में कुल कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। हांलाकि, सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाया गया है। घायलों में से चार लोगों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। इसलिए मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्तय मिनी ट्रक में 30 लोग सवार थे।

Tags

Next Story