पैरोल के बाद फरार हुआ हत्या का दोषी, तीन साल बाद मुंबई से गिरफ्तार

पैरोल के बाद फरार हुआ हत्या का दोषी, तीन साल बाद मुंबई से गिरफ्तार
X
मुंबई में पैरोल पर बाहर आया हत्या मामले का दोषी फरार हो गया था। जिसकी तलाश पुलिस पिछले तीन सालों से कर रही थी। अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुंबई (Mumbai) में पैरोल (Parole) पर बाहर आया हत्या मामले का दोषी फरार हो गया था। जिसकी तलाश पुलिस पिछले तीन सालों से कर रही थी। पुलिस ने पश्चिमी उपनगर साकी नाका से 62 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को जानकारी दी है।

पुलिस ने बताया कि पैरोल पर छूटने के बाद तीन साल से अधिक समय से हत्या के मामले में दोषी फरार चल रहा था। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने रविवार रात आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी व्यक्ति हत्या के मामले में 1995 से औरंगाबाद जेल में बंद है और यहां आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। लेकिन नौ मई, 2020 को कोरोना महामारी के दौरान उसे आपातकालीन पैरोल पर रिहा कर दिया गया था, लेकिन वह वापस जेल नहीं लौटा, पुलिस को उसके कुछ दिन बाद जेल लौटने की उम्मीद थी, लेकिन वह फरार हो गया। उसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।

पुलिस ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान औरंगाबाद जेल से हत्या के दोषी आरोपी को पैरोल पर छोड़ा गया था। जिसके बाद वह फरार हो गया, जो अब रविवार को पश्चिमी उपनगर साकी नाका में पकड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या के मामले आरोपी को आजीवन कारावास की सजा मिली हुई है। आरोपी 1995 से ही औरंगाबाद जेल में अपनी सजा काट रहा है।

Tags

Next Story