Maharashtra: पूर्व CM मनोहर जोशी की बिगड़ी तबियत, हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंचे उद्धव ठाकरे

Maharashtra: पूर्व CM मनोहर जोशी की बिगड़ी तबियत, हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंचे उद्धव ठाकरे
X
महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी (Manohar Joshi) की तबीयत बिगड़ गई है। मनोहर जोशी से मिलने के लिए उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) और रश्मि ठाकरे हिंदुजा अस्पताल पहुंचे हैं।

महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी (Manohar Joshi) की तबीयत काफी बिगड़ गई है। आज यानी मंगलवार को उन्हें ईलाज के लिए हिंदुजा अस्प्ताल (Hinduja Hospital) में भर्ती कराया गया है। मनोहर जोशी से मिलने के लिए उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) और रश्मि ठाकरे हिंदुजा अस्पताल पहुंचे हैं। वहीं, कयास यह भी लगाया जा रहा है कि सीएम एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) भी मनोहर जोशी से मिलने हिंदुजा अस्पताल जा सकते हैं। खबर अपडेट की जा रही है...

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलहाल मनोहर जोशी के स्वास्थ्य से जुड़ा कोई मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। सूत्रों की मानें तो वर्तमान में न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. चारुलता सांकला की देखरेख में उनका ईलाज किया जा रहा है। हालांकि मनोहर जोशी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। बता दें कि मनोहर गजू जोशी महाराष्ट्र के एक प्रमुख राजनीतिज्ञ हैं। वे 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे। वहीं, 2002 से 2004 तक वे लोकसभा अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह शिवसेना के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। इसके अलावा वह सभी चार सभाओं के लिए चुने जाने वाले भारतीयों में से एक हैं।

मनोहर जोशी बाल ठाकरे के थे करीबी

बता दें कि मनोहर जोशी बालासाहेब ठाकरे के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक रह चुके हैं। मनोहर जोशी ने शिवसेना से राज्य की विधान परिषद में चुने जाने के साथ अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। वे 1976 से 1977 तक मुंबई के मेयर रहे थे। साल 1995 में शिवसेना-बीजेपी गठबंधन के सत्ता में आने पर मनोहर जोशी महाराष्ट्र के सीएम बने थे। हालांकि बीते कुछ समय से वह राजनीति में सक्रिय नहीं हैं।

ये भी पढ़ें...Maharashtra: उद्धव गुट को SC से बड़ा झटका, कहा- बनी रहेगी शिंदे सरकार

Tags

Next Story