महाराष्ट्र: औरंगाबाद में नितिन गडकरी ने किया 7 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन, इतने करोड़ की लागत का है प्रोजेक्ट

सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Road Transport Minister Nitin Gadkari) ने रविवार को महाराष्ट्र की जनता के लिए एक और खुशखबरी दी। उन्होंने घोषणा की कि महाराष्ट्र में औरंगाबाद और पुणे के बीच ट्रैवल के समय को कम करने के लिए इन दोनों शहरों के बीच 10,000 करोड़ रुपये की लागत से एक एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा।
समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 52 पर 3,216 करोड़ रुपये की लागत से बनी 86 किलोमीटर लंबी सड़कों को देश को समर्पित करने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में इसका ऐलान किया। उन्होंने 2,253 करोड़ रुपये की 4 अन्य सड़क परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया।
7 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद नितिन गडकरी ने कहा कि शहर में यातायात में सुधार से दुर्घटनाओं और पर्यावरण प्रदूषण की संख्या को कम करने में मदद मिलेगी। जिले के ग्रामीण इलाकों में शहर तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा। सड़कों के निर्माण में बुलढाणा पैटर्न की तर्ज पर कई तालाबों का निर्माण किया गया है और सड़कों के निर्माण में मिट्टी और पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसके माध्यम से अडगांव-गांधेली, वाल्मी और नक्षत्रवाड़ी क्षेत्र, तीसगांव और साजापुर गांव क्षेत्रों में बनाए गए तालाबों से निकाली गई मिट्टी से दोहरा फायदा मिला है। इसे गहरे तालाब बनाना संभव बना दिया है। क्षेत्र के जल स्रोत को बढ़ावा मिल रहा है। भूजल स्तर को बढ़ाकर जल संकट को कम करने में मदद मिलेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS