महाराष्ट्र: मुंबई मंत्रालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला व्यक्ति गिरफ्तार, ई-मेल पर लिया था पुलिस ने संज्ञान

मुंबई मंत्रालय को बम से उड़ाने की फर्जी धमकी ईमेल भेजने के आरोप में एक पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस ने दी है। मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी को पुणे के घोरपडी इलाके से हिरासत में लिया गया है और उसे मुंबई पुलिस को सौंप दिया जाएगा। मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल, पुलिस इस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मुंबई पुलिस उस समय हैरान हो गई जह एक व्यक्ति ने ईमेल के जरिए मुंबई मंत्रालय में बम होने की सूचना दी। इसके बाद मंत्रालय की सुरक्षा बढ़ा दी और डॉग स्क्वायड की टीम ने मौके पर पहुंचकर चप्पे चप्पे की जांच-पड़ताल शरू कर दी। लेकिन मंत्रालय में कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नही हुई।
इसके बाद जब बारीकी से जांच की गई तो मालूम चला कि ई-मेल 2 दिनों पहले किसी शैलेश शिंदे नाम के एक शख्स ने किया था। जिसके बाद पुलिस ने शैलेश शिंदे का लोकेशन ट्रैक कर उसे पुणे से गिरफ्तार कर लिया। मुंबई पुलिस ने पुणे पुलिस से संपर्क कर इस बाबत जानकारी दी, जिसके बाद पुणे पुलिस ने सोमवार देर शाम आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुणे पुलिस ने बीती देर रात आरोपी शैलेश शिंदे को मुंबई पुलिस को सौंप दिया है। उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS