महाराष्ट्र: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी के आदेश जारी, जानिए क्या है पूरा मामला

महाराष्ट्र: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी के आदेश जारी, जानिए क्या है पूरा मामला
X
नासिक क्राइम ब्रांच (Nashik Crime Branch) को चिपलून जाकर केंद्रीय मंत्री को गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए हैं।

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Union Minister Narayan Rane) की गिरफ्तारी के आदेश जारी कर दिए गए हैं। मंत्री की गिरफ्तारी के आदेश महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) पर जनआशीर्वाद यात्रा (Jan Ashirwad Yatra) में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में किये गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री की गिरफ्तारी का ये आदेश नासिक (Nashik) पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जारी किए है। नारायण राणे पर आरोप है कि उन्होंने मुख्यमंत्री को अपशब्द कहे थे। जिसके बाद शिवसेना ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। नासिक क्राइम ब्रांच (Nashik Crime Branch) को चिपलून जाकर केंद्रीय मंत्री को गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए हैं।

बता दें कि जब से नारायण राणे की जनआशीर्वाद यात्रा शुरू हुई है, तब से ही शिवसेना उन पर आक्रमक है। इससे पहले मुंबई पुलिस ने जनआशीर्वाद निकाल रहे कार्यकर्ताओं के खिलाफ लगभग 22 मामले दर्ज किए थे। जानकारी के अनुसार, कल जनआशीर्वाद यात्रा कोकड़ (Kokad) के महाड़ इलाके में पहुंची है। यहां पर नारायण राणे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस (press conference) को संबोधित करते सीएम उद्धव ठाकरे को अपशब्द (abusive words) कहे थे।

जिसके बाद से शिवसेना (Shiv Shena) केंद्रीय मंत्री नारायण राणे पर हमलावर है। पार्टी ने मुख्यमंत्री (CM) का अपमान करने के मामले में नासिक में मामला दर्ज कराया है। इस घटना के बाद नारायण राणे की बेटे नितेश राणे (Nitesh Rane) ने ट्वीट किया है। युवा सेना के सदस्यों को हमारे जुहू स्थित घर के बाहर इकट्ठा होने के लिए कहा गया है। या तो मुंबई पुलिस (Mumbai Police) उन्हें वहां आने से रोके, नहीं तो जो कुछ भी होगा, उसकी जिम्मेदारी हमारी नहीं होगी। शेरों (Lions) की मांद में जाने की हिम्मत मत करो! हम इंतज़ार कर रहे होंगे!

Tags

Next Story