Maharashtra Political Crisis: सूरत से गुवाहाटी पहुंचे शिवसेना के बागी विधायक, होटल के बाहर लगाई गई हाई लेवल सिक्योरिटी

महाराष्ट्र (Maharashtra) की महा विकास अघाड़ी सरकार (MVA Government) पर गहरा संकट मंडरा रहा है। जिसके कारण महाराष्ट्र राजनीति में आज दिनभर खलबली मची रहेगी हैं। इसी बीच अब शिवसेना (Shiv Sena) के बागी विधायक गुजरात छोड़कर गुवाहाटी (Guwahati) पहुंच गए हैं। एकनाथ शिंदे 41 बागी विधायकों के साथ बुधवार सुबह विशेष विमान से सूरत से गुवाहाटी पहुंचे।
असम: शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और अन्य पार्टी विधायक गुवाहाटी एयरपोर्ट पहुंचे। https://t.co/tJfmFcQcB1 pic.twitter.com/QwWv55Luj6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 22, 2022
इन सभी विधायकों को विशेष विमान से गुवाहाटी ले जाया गया है। भाजपा नेता उनका स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे। गुवाहाटी में जिस होटल में ये सभी विधायक ठहरे हैं, उस होटल में उच्च स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सूरत एयरपोर्ट पर मौजूद मीडिया से बात करते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा है कि हमने बालासाहेब ठाकरे का हिंदुत्व नहीं छोड़ा है।
40 विधायक यहां मौजूद हैं और हम सब बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व और उनकी भूमिका को आगे ले जाना चाहते हैं: असम में शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे pic.twitter.com/LVyn0walrD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 22, 2022
उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) भाजपा (BJP) की मदद से सरकार बनाएं। मेरे साथ कुल 41 विधायक हैं, जिनमें से 34 शिवसेना और 7 निर्दलीय हैं। आपको बता दें कि मंगलवार रात करीब 2 बजे सभी बागी विधायक तीन बसों में होटल से सूरत एयरपोर्ट (Surat Airport) के लिए निकले। असम (Assam) में बीजेपी की सरकार है और राज्य के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व के करीबी और भरोसेमंद माने जाते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS