महाराष्ट्र को पांच फेज में अनलॉक करने का ऐलान, चार घंटे बाद सरकार बोली- अभी इस पर कोई फैसला नहीं...जानिये पीछे की वजह

महाराष्ट्र में लगे लॉकडाउन को पांच फेज में हटाने के ऐलान के कुछ घंटे बाद ही उद्धव सरकार ने स्पष्ट किया कि इस बारे में फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया गया है। राज्य के डिजास्टर मैनेजमेंट मंत्री विजय वडेट्टीवार के भम्र की वजह से बनी असमंजस की स्थिति को दूर करते हुए उद्धव सरकार ने कहा कि प्रदेश में पूर्व की तरह पाबंदियां जारी रहेंगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम उद्धव ठाकरे ने राज्य के डिजास्टर मैनेजमेंट मंत्री विजय वडेट्टीवार को फटकार भी लगाई कि उन्होंने बिना पूरी बात जाने ही मीडिया के सामने यह ऐलान कर दिया कि महाराष्ट्र में पांच फेज में लॉकडाउन हटाने का फैसला कर लिया गया है। दरअसल, वडेट्टीवार की मौजूदगी में हो रही बैठक में राज्य में अनलॉक को लेकर चर्चा हुई थी। इसमें यह सुझाव भी सामने रखा गया कि प्रदेश को पांच चरणों में अनलॉक किया जा सकता है।
मंत्री वडेट्टीवार को यह समझने में चूक हुई और उन्होंने बैठक से बाहर आते ही ऐलान कर दिया कि महाराष्ट्र सरकार ने पांच फेज में प्रदेश को अनलॉक करने का निर्णय ले लिया है। उनके इस ऐलान के करीब साढ़े चार घंटे बाद ही महाराष्ट्र सरकार की ओर से स्पष्ट कर दिया गया कि यह सब असमंजस की वजह से हुआ है। राज्य में कहीं भी लॉकडाउन के दौरान लगाए गए प्रतिबंध हटाने का फैसला अभी नहीं किया गया है।
बीते 24 घंटे में 15 हजार से ज्यादा नए मरीज
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमित 15,229 नए मरीज सामने आए हैं। इस दौरान 25,617 लोग डिस्चार्ज हुए और 307 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। प्रदेश का रिकवरी दर 94.73% है , जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 2,04,974 है। मुंबई की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 961 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 897 लोग डिस्चार्ज हुए और 27 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। मुंबई का रिकवरी रेट 95% है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS