बुजुर्ग महिला का वैक्सीन लगवाने के बाद अजीब दावा, बोलीं- 9 साल बाद लौट आई आंखों की रोशनी

भारत में कोरोना को हराने के लिए वैक्सीनेशन अभियान को तेज कर दिया है। बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में बुजुर्ग भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला ने वैक्सीन लगाने के बाद एक बड़ा दावा किया है। बुजुर्ग महिला का कहना है कि वैक्सीन लगने के बाद उसकी आंखों की रोशनी आ गई।
महाराष्ट्र के जालना जिले की रहने वाली मथुराबाई बिडवे नाम की एक 70 साल की महिला ने दावा किया है कि अभी हाल ही में उसने वैक्सीन लगाई थी। मोतियाबिंद की वजह से 9 साल पहले उसकी आंखे चली गई थी। लेकिन अब उसकी आंखों की रोशनी वापस आ गई है। बुजुर्ग ने कोविशील्ड वैक्सीन लगवाई थी।
मथुराबाई बिडवे ने कहा कि नौ साल पहले उसकी आंखों की रोशनी चली गई थी। लेकिन अभी हाल ही में उसने कोविशील्ड वैक्सीन लगवाई, जिसके बाद उसे सब दिखने लगा है। सफेद मोतियाबिंद की वजह से बुजुर्ग की आंखें चली गई थी। लेकिन अब महिला को 30 से 40 फीसदी दिखने लगा है। अभी सिर्फ वैक्सीन की पहली डोज ही लगवाई है। इससे पहले भी एक शख्स के वैक्सीन लगने के बाद शरीर पर सामान चुपकने लगा था।
इस मामले को लेकर विशेषज्ञों ने कहा कि आखों की रोशनी लौटना कोई वैज्ञानिक कारण नहीं है। इससे पहले भी एक शख्स के कोविशील्ड वैक्सीन लगने के बाद शरीर में चुंबकीय शक्ति आ गई थी। कई सामान उसके शरीर पर चुप रहे थे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरस हुआ था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS