किसकी है संदिग्ध नाव, डिप्टी CM ने बताई 'ऑस्ट्रेलियन बोट' की पूरी कहानी

महाराष्ट्र (Maharashtra) के हरिहरेश्वर तट ( Rihareshwar Coast) पर समुद्र में एक संदिग्ध नाव मिलने से हड़कंप मच गया। नाव से एक AK 47 राइफल और कुछ कारतूस भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल इस मामले में ATS हर एंगल से जांच कर रही है। इस बीच महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने संदिग्ध नाव को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मस्कट से यूरोप जाते समय यह नाव खराब हो गई। जिसके बाद वह बहकर भारत के तटों पर आ गई। उन्होंने बताया कि यह नाव एक ऑस्ट्रेलियाई महिला और उनके पति की है। डिप्टी सीएम फडणवीस ने आगे कहा कि फिलहाल अभी किसी आतंकी एंगल की पुष्टि नहीं हुई है। डिप्टी सीएम ने कहा कि मछुआरों को 16 मीटर लंबी एक लावारिस नाव मिली है थी।
इसकी जानकारी उन्होंने स्थानीय पुलिस (Raigad Police) को दी। डिप्टी सीएम ने आगे बताया कि रायगढ़ से मिली संदिग्ध नाव में 3 एके 47 राइफल और बारूद मिला है। उन्हें वाटरप्रूफ बॉक्स में रखा गया था। देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि इस नाव का नाम लेडी हान है। इसकी मालिक ऑस्ट्रेलिया की एक महिला है। उनके पति इस नाव के कप्तान हैं।
यह नाव मस्कट (ओमान) से यूरोप की ओर जा रही थी। इस नाव का इंजन 26 जून 2022 को ख़राब हो गया था। उस नाव पर सवार लोगों ने बचाने का अलर्ट जारी किया था। तब कोरिया की नौसेना ने इन सभी लोगों को नाव से बचाकर ओमान में छोड़ दिया था। लेकिन खतरनाक मौसम की वजह से नाव को नहीं निकाला गया। फिर यह नाव बहकर हरिहरेश्वर बीच में तट पर आ गई है।
उन्होंने बताया इस नाव पर एक स्टीकर लगा हुआ था। उस स्टिकर में Neptune Maritime Security Limited लिखा हुआ था। इस संबंध में पुलिस ने इस कंपनी से संपर्क किया। कंपनी ने माना है कि यह नाव उसी की है। इस तरह पुलिस ने जानकारी दी है कि संबंधित नाव नेप्च्यून मैरीटाइम सिक्योरिटी लिमिटेड (Neptune Maritime Security Limite) की है। यह कंपनी 2009 में यूके में पंजीकृत हुई है। यह कंपनी किसी भी हमले से सुरक्षा के लिए हथियार उपलब्ध करवाती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS