महाराष्ट्र के रायगढ़ में संदिग्ध नाव मिली, AK 47 समेत कई हथियार बरामद, हाई अलर्ट जारी

महाराष्ट्र (Maharashtra) के हरिहरेश्वर तट (Harihareshwar Coast) पर समुद्र में एक संदिग्ध नाव (Suspicious Boat,) मिलने पर हड़कंप मच गया। नाव से एके 47, राइफल (AK 47 Rifle) और कुछ कारतूस बरामद किए गए है।
नाव के पकड़े जाने के बाद रायगढ़ पुलिस (Raigad Police) ने पूरे जिले में हाई अलर्ट (High Alert) जारी कर दिया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार दो संदिग्ध नाव लावारिस मिली हैं। इनमें एक नाव में से भरी मात्रा में हथियार मिले हैं। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
Maharashtra | Security tightened in Raigad district and nearby areas after a suspected boat was found near Harihareshwar Beach. Police investigation underway. pic.twitter.com/UObgOxkB30
— ANI (@ANI) August 18, 2022
यह नाव समुद्र के किनारे मिली है। पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है। जिस स्थान पर यह वोट मिली है वह से मुंबई 200 किमी और पुणे 170 किमी दूर है। ये नाव ऑस्ट्रेलियन बताई जा रही है। बताया जा रहा है इस नाव पर कुछ लोग सवार होकर आए थे। वही इन लोगों ने तटरक्षक बल को अपने हरिहरेश्वर तट पर पहुंचने की सूचना भी नहीं दी है।
वही महाराष्ट्र में मिली इस संदिग्ध नाव गुजरात के गुजरात के पोरबंदर तट पर पूर्व में मिली संदिग्ध नाव और उसके बाद मुंबई में हुए 26/11 जैसे आतंकी हमले की आशंका पैदा हो गयी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS