महाराष्ट्र में हाहाकार: उद्धव सरकार ने जारी की रिपोर्ट, बाढ़ और भारी बारिश की वजह से 164 लोगों की मौत

पूरे देश में मानसून का दौर जारी है। महाराष्ट्र में इन दिनों बारिश की वजह के बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। महाराष्ट्र में अबतक बाढ़ और भारी बारिश की वजह से 164 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र सरकार ने इसकी पुष्टि की है। वहीं खराब मौसम के कारण सीएम उद्धव का कोयनानगर दौरा रद्द करना पड़ा।
मीडिया रिपोर्ट, महाराष्ट्र सरकार ने जारी देते हुए कहा कि बाढ़ और भारी बारिश के कारण अब तक 164 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र का सांगली जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है। कृष्णा नदी की बाढ़ के कारण कई जगहों पर पानी भर गया है।
बता दें कि अभी तक के रेस्क्यू ऑपरेशन में 1.35 लाख से अधिक लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया है। कुछ जगहों पर 20 फीट गहरा पानी भर चुका है। सिरोली गांव में बाढ़ की वजह से कोल्हापुर-सांगली हाईवे एक तरफ से खोल दिया गया है। अभी भी एनडीआरएफ की टीमें काम में लगी हुई हैं।
ताजा आंकड़े बताते हैं कि महाराष्ट्र में बारिश से अलग अलग जगहों पर 164 लोगों की मौत हो गई। 56 घायल हो गए और 100 अभी भी लापता हैं। सिरोली गांव में बाढ़ के लिए बंद कोल्हापुर-सांगली हाईवे पर पानी कम होने के बाद एक तरफ का रास्ता खोल दिया गया है। एनडीआरएफ की टीमें अभी भी लोगों को बाहर निकाल रही हैं। इस बीच खराब मौसम के कारण सीएम उद्धव ठाकरे का कोयनानगर दौरा रद्द कर दिया गया है।
बारिश कम होने के बावजूद पश्चिमी महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित जिलों में जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर है। एनएच-4, जो भारत के चार बड़े शहरों मुंबई, पुणे, बैंगलोर और चेन्नई को आपस में जोड़ता है। अभी बंद हैं, क्योंकि कई वाहन रास्तों में फंसे हुए हैं। अभी भी बचाव-राहत कार्य जारी है। अब तक 2.3 लाख लोगों को निकाला जा चुका है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS