महाराष्ट्र : चुनावी तैयारी में जुटी भाजपा, 40 से ज्यादा विधायकों के टिकट पर चल सकती है कैंची

महाराष्ट्र : चुनावी तैयारी में जुटी भाजपा, 40 से ज्यादा विधायकों के टिकट पर चल सकती है कैंची
X
अगले कुछ महीनों बाद देश के तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें हरियाणा, झारखंड के साथ महाराष्ट्र का भी नाम है। इस प्रदेश का चुनाव कई मामनों में बेहद खास रहता है। चुनाव के लिए राज्य का निर्वाचन आयोग भले ही अभी तारीखे नहीं जारी किया है पर कैंम्पेन शुरु हो गया है।

अगले कुछ महीनों बाद देश के तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें हरियाणा, झारखंड के साथ महाराष्ट्र का भी नाम है। इस प्रदेश का चुनाव कई मामनों में बेहद खास रहता है। चुनाव के लिए राज्य का निर्वाचन आयोग भले ही अभी तारीखे नहीं जारी किया है पर कैंम्पेन शुरु हो गया है। सत्ता पर बैठी भाजपा इस बार फिर से चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगाना शुरू कर दी है।

पार्टी के अन्दरखाने से खबर आई है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस साल उन नेताओं को बिल्कुल माफ नहीं करने वाले जिनके खिलाफ लगातार शिकायते मिल रही हैं। ऐसे विधायकों की संख्या 40 से 50 के बीच बताई जा रही जिनके ऊपर गाज गिरने वाली है। अपना टिकट खतरे में देखकर पार्टी के विधायक लगातार दौड़ भी लगाने लगे हैं। उनकी इस गुहार का कितना असर होगा ये तो बाद में ही पता चलेगा।

एक अहम सवाल जो महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले हर किसी के जेहन में है वो ये कि भाजपा इस साल खुद कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी व अपने सहयोगी दल शिवसेना को कितनी सीटे देगी। महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़े सियासतदारों की माने तो इसबार शिवसेना और भाजपा 135-135 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। वहीं बची 18 सीटो को साथ आए छोटे दलों के लिए छोड़ा जा सकता है।

छोटे दलों क साथ इस साल एक पेंच और फंस रहा है वह यह कि उन्होंने मांग की है कि उन्हें अपनी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ने दिया जाए। विनायक मेटे और महादेव जानकर जैसे छोटे सहयोगियों ने तो साफ कर दिया है कि वह इस साल अपनी पार्टी के टिकट पर ही चुनाव लड़ेगे। लोकसभा चुनाव में पंकजा मुंडे को समर्थन न देने के कारण इस बार विनायक मेटे का चुनावी गणित मेल नही खा रहा। उनको चुनौती देने के लिए संजय पांडेय का नाम सबसे आगे चल रहा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story