10 फीसदी भी नहीं महाराष्ट्र विधानसभा में महिलाओं की भागीदारी, क्या इसबार बदलेगी सूरत ?

देश की आधी आबादी यानी महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम बुलंद कर रही रही हैं सरकारी नौकरियों से लेकर प्राइवेट सेक्टर की आईटी कंपनियों तक हर जगह महिलाओं का प्रतिनिधित्व बीते बर्षो में काफी तेजी से बढ़ा है। लेकिन राजनिति मे महिलाओं का संख्या अन्य क्षेत्रों के मुकाबले आज भी कम है इनकी एक वजह महिलाओं का राजनिति में कम दिलचस्पी लेना तो है ही लेकिन इसके साथ ही पार्टियों का महिला प्रत्याशियों पर कम भरोसा दिखाना भी एक बड़ा कारण है।
महाराष्ट्र विधानसभा में 10 फीसदी से भी कम है महिलाओं का प्रतिनिधित्व
अभी तक हुए महाराष्ट्र चुनावों में लगभग सभी पार्टियां महिलाओं को टिकट देने के मामले में फिसड्डी रही हैं, इसी का नतीजा है कि 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 10 फीसदी से भी कम है। यहां विधानसभा में महज 20 महिला विधायक हैं। 2014 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनावों में केवल 6.7 फीसदी महिला उम्मीदवारों को टिकट मिला था, विधानसभा के लिए चुनाव लड़ने वाले कुल 4119 उम्मीदवारों में सिर्फ 277 महिलाएं थी जिनमें 20 जीतकर विधानसभा पहुंची।
महिला नेताओं ने क्या कहा
महाराष्ट्र भाजपा नेता शाइना ने बताया कि राज्य में महिला प्रतिनिधित्व को बढ़ाना वक्त की मांग है ऐसे में पार्टी को इसपर विचार करना चाहिए अच्छी महिला नेताओं की जीत लगभग पक्की है। वहीं महाराष्ट्र महिला कांग्रेस प्रमुख चारूलता ने पार्टी से 34 महिला उम्मीदवारों को टिकट देने की मांग की है।
उन्होंने बात करते हुए बताया कि हमने जुझारु उम्मीदवारों की सूची पार्टी आलाकमान को सौप दी है। चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है ऐसे में यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या इस बार पार्टियां महिला उम्मीदवारों पर किस्मत आजमाएगीं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS