महात्मा गांधी पुण्यतिथि : जानें कब-कब भारत में मनाया जाता है शहीद दिवस, ये है वजह

महात्मा गांधी पुण्यतिथि : जानें कब-कब भारत में मनाया जाता है शहीद दिवस, ये है वजह
X
महात्मा गांधी पुण्यतिथि : 30 जनवरी को हर साल भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई जाती है। इसके अलावा 23 मार्च, 21 अक्टूबर, 17 नवम्बर तथा 19 नवम्बर शामिल हैं।

महात्मा गांधी पुण्यतिथि : 30 जनवरी को हर साल भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई जाती है। जिसे शहीद दिवस भी कहा जाता है। इस बार उनकी 72वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर 30 जनवरी को शहीद दिवस मनाया जाता है। इस दिन महात्मा गांधी की 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने हत्या कर दी थी। वो हमेशा अपने अहिंसा आंदोलन के साथ देश के स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व करते रहे। लेकिन 30 जनवरी को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या कर दी गई और उस दिन को शहीद दिवस घोषित कर दिया गया।

भारत की आजादी में अपने प्राण त्यागने और आजादी की लोह चलाने वाले ऐसी महान आत्माओं के जाने पर शहीद दिवस कहा गया। हर साल 30 जनवरी और 23 मार्च को शहीद दिवस मनाया जाता है। लेकिन इसके अलावा दो और तारीखे हैं जिसे शहीद दिवस कहा जाता है। 21 अक्टूबर और 17 नवंबर को भी शहीद दिवस कहा जाता है।

क्यों मनाया जाता है 30 जनवरी को शहीद दिवस

कहते हैं कि राष्ट्र और उसकी स्वतंत्रता के लिए महात्मा गांधी का योगदान बहुत अहम था।वह एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने अहिंसा का पाठ भारत ही नहीं दुनिया को पढ़ाया और भारत में राष्ट्र की एकता का निर्माण करने का काम किया। जिसे अंग्रेजों ने तोड़ा था। 1947 में भारत को स्वतंत्रता मिलने के बाद बापू राजनीति से दूर रहे और लोगों के बीच सामंजस्य, शांति और भाईचारे पर काम करना शुरू किया।

लेकिन 30 जनवरी 1948 को शाम की प्रार्थना के दौरान बिड़ला हाउस में गांधी स्मृति में राष्ट्रपिता की हत्या कर दी गई थी। 30 जनवरी वह दिन है जब महात्मा गांधी शहीद हुए थे और भारत सरकार ने उस दिन को शहीद दिवस या शहीदी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।

इन तारीखों पर भी मनाया जाता है शहीद दिवस

इसके अलावा 23 मार्च को भारत के तीन क्रांतिकारियों के बलिदान को याद करने के लिए भी शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। 23 मार्च को भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को अंग्रेजों ने फांसी दे दी थी। भारत में कई तारीखों पर शहीद दिवस मनाया जाता है, जिसमें 30 जनवरी, 23 मार्च, 21 अक्टूबर, 17 नवम्बर तथा 19 नवम्बर शामिल हैं।

इसके अलावा 21 अक्टूबर को पुलिस भी शहीदी दिवस मनाती है। इस दिन केन्द्रीय पुलिस बल के जवान 1959 में लद्दाख में चीनी सेना द्वारा एंबुश में मारे गए थे। तो वहीं 17 नवंबर को ओडिशा में लाला लाजपत राय की स्मृति में शहीद दिवस मनाया जाता है।

Tags

Next Story