Mahatma Gandhi Jayanti 2022: भारत के इस राज्य से शुरु किया था महात्मा गांधी ने पहला आंदोलन, अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ फूंका था बिगुल

Mahatma Gandhi Jayanti 2022: भारत के इस राज्य से शुरु किया था महात्मा गांधी ने पहला आंदोलन, अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ फूंका था बिगुल
X
भारत की आजादी में सबसे प्रमुख भूमिका निभाने वाले मोहनदास करमचंद गांधी (Mohandas Karamchand Gandhi) का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को हुआ।

देश के राष्ट्रपिता (Father Of Nation) और भारत की आजादी में सबसे प्रमुख भूमिका निभाने वाले मोहनदास करमचंद गांधी (Mohandas Karamchand Gandhi) का जन्म 2 अक्टूबर 1869 (2 October 1869) को हुआ। इसी दिन को भारत में गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) और 2 अक्टूबर (02 October) के नाम से जानते हैं। जिन्हें हम प्यार से बापू कहते हैं। इस साल हम बापू की 153वीं जंयती (153th Jayanti) मना रहे हैं। 30 जनवरी को महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi 30 January) के सम्मान में शहीद दिवस मनाया जाता है।

महात्मा गांधी ने चलाए थे कई आंदोलन

इस खास मौके पर हम आपके लिए महात्मा गांधी के उस आंदोलन की बात कर रहे हैं, जो उन्होंने सबसे पहले शुरू किया था। वैसे तो उन्होंने कई आंदोलनों का नेतृत्व किया और भाग लिया। ब्रिटिश शासन के खिलाफ कई अन्य राष्ट्रीय नेताओं के साथ भारत के स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया। भारत ही नहीं विदेशों में भी महात्मा गांधी को कई लोग आज भी फॉलो करते हैं। उन्हें अहिंसा और शांति का अंतरराष्ट्रीय प्रतीक माना जाता है।



वैसे तो भारत की आजादी के लिए महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा, चंपारण आंदोलन चलाए और अंग्रेसी हुकुम की जड़ों को हिला दिया। बापू हमेशा मानवाधिकारों के लिए खड़े रहे। उन्होंने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के चंगुल से भारतीय स्वतंत्रता के लिए अपना खून और पसीना बहा दिया था। महात्मा गांधी पिछली पीढ़ियों के लिए और साथ ही आने वाली पीढ़ियों के लिए अहिंसा, सहिष्णुता, सत्य और सामाजिक कल्याण पर अपने विचारों के साथ एक सच्ची प्रेरणा रहे हैं।



भारत में महात्मा गांधी का सबसे पहला आंदोलन

लेकिन यहां हम महात्मा गांधी के उस आंदोलन की बात कर रहे हैं, जो उन्होंने सबसे पहले चलाया था। 1920 में उन्होंने असहयोग आंदोलन, 12 मार्च 1930 को नमक सत्याग्रह, 8 मई 1933 को दलित आंदोलन, 192 में भारत छोड़ो आंदोलन चलाया था। लेकिन भारत आने के बाद उन्होंने सबसे पहला आंदोलन बिहार के चंपारण जिले से शुरू किया था, जो उन्होंने 1917 को शुरू किया था। चंपारण आंदोलन भारत का पहला नागरिक अवज्ञा आंदोलन था। जो ब्रिटिश हुकुमत के खिलाफ आम जनता का अहिंसक विरोध था।

Tags

Next Story