Mahatma Gandhi Jayanti 2020: महात्मा गांधी के टॉप 10 प्रेरणादायक विचार, बदल देंगे आपका जीवन

Mahatma Gandhi Jayanti 2020: महात्मा गांधी के टॉप 10 प्रेरणादायक विचार, बदल देंगे आपका जीवन
X
गांधी जयंती के मौके पर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Father Of Nation Mahatma Gandhi) को याद किया जाता है। साथ ही उनके द्वारा देश की आजादी के लिए किए गए संघर्ष के बारे में स्टूडेंट्स व अन्य को बताया जाता है। गांधी जयंती भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के अन्य देशों में मनाई जाती है।

Mahatma Gandhi Birth Anniversary : हर साल 2 अक्टूबर 2020 (2 October 2020) को महात्मा गांधी की जयंती देशभर में धूमधाम के साथ मनाई जाती है। गांधी जयंती के मौके पर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Father Of Nation Mahatma Gandhi) को याद किया जाता है। साथ ही उनके द्वारा देश की आजादी के लिए किए गए संघर्ष के बारे में स्टूडेंट्स व अन्य को बताया जाता है। गांधी जयंती भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के अन्य देशों में मनाई जाती है। क्योंकि महात्मा गांधी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सबसे प्रमुख नेताओं में से एक रहे हैं। उन्होंने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश को अंग्रेजों से आजादी दिलाई। गांधी जी केवल एक नेता ही नहीं बल्कि एक निष्काम कर्मयोगी और सच्चे अर्थों में युगपुरुष थे। गांधी जयंती के मौके पर लोग दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल पर महात्मा गांधी के प्रेणादायक विचार खूब सर्च कर रहे हैं। इसलिए हम आपके लिए गांधी जी के टॉप 10 प्रेणादायक विचार लेकर आये हैं। इन्हें आप सोशल मीडिया टूल के माध्यम से अपने दोस्तों एवं अन्य को शेयर कर गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दें सकते हैं।

गांधी जी के टॉप 10 प्रेरणादायक विचार

1- खुद वो बदलाव बनिए जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं।

2- खुद को खोजने का सबसे अच्छा तरीका है, खुद को दूसरों की सेवा में खो दो।

3- पहले वो आप पर ध्यान नहीं देंगे, फिर वो आप पर हँसेंगे, फिर वो आप से लड़ेंगे, और तब आप जीत जायेंगे।

4- जिस दिन से एक महिला रात में सड़कों पर स्वतंत्र रूप से चलने लगेगी, उस दिन से हम कह सकते हैं कि भारत ने स्वतंत्रता हासिल कर ली हैं।

5- व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित प्राणी है, वह जो सोचता है वही बन जाता हैं।

6- मैं किसी को भी अपने गंदे पाँव के साथ मेरे मन से नहीं गुजरने दूंगा।

7- शक्ति शारीरिक क्षमता से नहीं आती है। यह एक अदम्य इच्छा शक्ति से आती है।

8- थोड़ा सा अभ्यास बहुत सारे उपदेशों से बेहतर हैं।

9- विश्वास को हमेशा तर्क से तौलना चाहिए। जब विश्वास अँधा हो जाता है तो मर जाता हैं।

10- एक अच्छा इंसान हर सजीव का मित्र होता हैं।

Tags

Next Story