Mahatma Gandhi Quotes: महात्मा गांधी के इन भाषणों में मिलती है देशभक्ति की सच्ची झलक

Mahatma Gandhi Quotes: महात्मा गांधी के आंदोलनों ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लेकिन ये आंदोलन भी इतने सफल नहीं हो पाते, अगर महात्मा गांधी के भाषणों में लोग सच्ची देशभक्ति की झलक नहीं देख पाते। बताया जाता है कि महात्मा गांधी की बातें (Mahatma Gandhi Speeches) लोगों का दिल जीत लिया करती थी। आज हम बात करने जा रहे हैं उन्ही भाषणों के अंश की, जिसने देश के नागरिकों को देश की आजादी के लिए काफी प्रेरित किया। इसके साथ ही हम कुछ Mahatma Gandhi Quotes की भी चर्चा करेंगे।
Mahatma Gandhi Speeches (महात्मा गांधी के भाषण)
1. अहिंसात्मक संघर्ष की खोज में हमने अपने सभी संसाधनों का उपयोग करने का संकल्प लिया है। क्रोध में कोई भी निर्णय लेने से बचें। (दांडी मार्च)
2. भारत में हिंदू और मुसलमानों के बीच की ये लड़ाई अंग्रेजों के आगमन का नतीजा है। (गोलमेज सम्मेलन)
3. मैं चाहता हूं कि हिंदू-मुस्लिम और बाकी सभी धर्म के लोग एक साथ भाईचारे की भावना बनाएं।
Mahatma Gandhi Quotes (महात्मा गांधी जयंती 2020)
1. खुद को खोजने का सबसे अच्छा तरीका है, खुद को दूसरों की सेवा में खो दो।
2. जिस दिन से एक महिला रात में सड़कों पर स्वतंत्र रूप से चलने लगेगी, उस दिन से हम कह सकते हैं कि भारत ने स्वतंत्रता हासिल कर ली हैं।
3. आँख के बदले में आँख पूरे विश्व को अँधा बना देगी।
4. सत्य कभी ऐसे कारण को क्षति नहीं पहुंचाता जो उचित हो।
5. जब मैं निराश होता हूँ, मैं याद कर लेता हूँ कि समस्त इतिहास के दौरान सत्य और प्रेम के मार्ग की ही हमेशा विजय होती है। कितने ही तानाशाह और हत्यारे हुए हैं, और कुछ समय के लिए वो अजेय लग सकते हैं, लेकिन अंत में उनका पतन होता है। इसके बारे में सोचो- हमेशा।
6. हमेशा अपने विचारों, शब्दों और कर्म के पूर्ण सामंजस्य का लक्ष्य रखें. हमेशा अपने विचारों को शुद्ध करने का लक्ष्य रखें और सब कुछ ठीक हो जायेगा।
7. एक धर्म जो व्यावहारिक मामलों के कोई दिलचस्पी नहीं लेता है और उन्हें हल करने में कोई मदद नहीं करता है वह कोई धर्म नहीं है।
8. चलिए सुबह का पहला काम ये करें कि इस दिन के लिए संकल्प करें कि- मैं दुनिया में किसी से डरूंगा। नहीं.-मैं केवल भगवान से डरूं। मैं किसी के प्रति बुरा भाव ना रखूं। मैं किसी के अन्याय के समक्ष झुकूं नहीं। मैं असत्य को सत्य से जीतुं। और असत्य का विरोध करते हुए, मैं सभी कष्टों को सह सकूँ।
9. खुद वो बदलाव बनिए जो दुनिया में आप देखना चाहते हैं।
10. पाप से घृणा करो, पापी से प्रेम करो।
Also Read: देश की आजादी में महात्मा गांधी के इन आंदोलनों की थी महत्वपूर्ण भूमिका
Also Read: महात्मा गांधी ने क्यों नहीं की थी भगत सिंह की फांसी रोकने की कोशिश
Note: Gandhi Jayanti 2020 के अवसर पर ये Gandhi Jayanti Quotes गूगल से लिए गए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS