आम आदमी ने सांसद प्रज्ञा ठाकुर की लगाई फटकार वायरल हो रहा वीडियो

बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर अक्सर अपने बयानों को लेखर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक बार फिर से वे अपने बयानों के कारण खबरों में आ गई हैं। प्रज्ञा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें जनता के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। फ्लाइट में बैठे एक यात्री ने प्रज्ञा को अच्छी खासी फटकार लगाई है।
वीडियो में दिख रहा है कि प्रज्ञा फ्लाइट में सीट को लेकर क्रू मेम्बर से बहस कर रही हैं। वे इमरजेंसी सीट की मांग को लेकर फ्लाइट में ही धरने पर बैठ जाती हैं। प्रज्ञा आगे कहती हैं कि मैंने सुबह ही सीट के लिए बोल दिया था। मुझे अपनी रूलबुक दिखा दो मुझे बनेगा बैठते नहीं बनेगा तो मैं चली जाऊंगी। इसी बीच फ्लाइट में बैठा एक यात्री प्रज्ञा ठाकुर से कहता है कि आप तो जनता की प्रतिनिधि हैं। आपका काम हमें परेशान करना तो नहीं है। आप अगली फ्लाइट लेकर आ जाइए।
इस पर प्रज्ञा जवाब देती हैं कि इसमें फर्स्ट क्लास सुविधा नहीं है फिर भी वह जा रही हैं। इसका कोई तो कारण होगा। प्रज्ञा का यह जवाब सुनकर यात्री और भड़क जाता है और जवाब देता है कि आपका राइट नहीं है फर्स्ट क्लास। आपको समझना चाहिए कि अगर आपकी वजह से एक आदमी भी परेशान हो रहा है तो आपको इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए क्योंकि आप एक नेता हो। आपको इस बात की शर्म नहीं है कि 50 लोगों को आपने परेशान किया हुआ है। शर्म शब्द सुनते ही साध्वी आग बबुला हो जाती हैं और उसे अपनी जुबान पर काबू करने के लिए कहती हैं। इस पर यात्री प्रज्ञा को नसीहत देता है कि शर्म बहुत अच्छा शब्द है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS