Rahul Gandhi Rajasthan Visit: राहुल गांधी ने कांग्रेस के नए मुख्यालय की रखी नींव, बीजेपी पर जमकर बरसे

Rahul Gandhi Rajasthan Visit: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद राहुल गांधी आज यानी की शनिवार को राजस्थान के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने जयपुर में नए कांग्रेस कार्यालय की आधारशिला रखी। इस दौरान उनके साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट समेत कई दिग्गज मौजूद थे। बता दें कि राहुल गांधी आज सुबह 7 बजे के करीब जयपुर पहुंचे गए थे। एयर पोर्ट पर एयरपोर्ट पर सीएम अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राहुल गांधी का स्वागत किया। इसके बाद राहुल गांधी दोपहर करीब 12 बजे महारानी कॉलेज पहुंचे, यहां उन्होंने कुछ देर छात्राओं से बातचीत की और इसके बाद छात्राओं के साथ स्कूटी पर सफर किया।
बीजेपी पर जमकर बरसे राहुल गांधी
राहुल गांधी ने मानसरोवर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ये कार्यकर्ताओं का सम्मेलन है, दूर-दूर से लोग आए हैं। मैंने पहली बार देखा है, यहां हजारों बब्बर शेर एक साथ बैठे हुए हैं। नफरत का बाजार नहीं है, मोहब्बत की दुकान है। उन्होंने अपने संसद के भाषण का जिक्र करते हुए कहा, कुछ दिन पहले मैंने संसद में अडानी पर भाषण दिया। उसके बाद मेरी लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई। यह इसलिए किया गया क्योंकि इन्हें- 'डर लगता है' आप किसी भी BJP कार्यकर्ता से पूछ लीजिए कि PM मोदी और अडानी का क्या रिश्ता है, वो भाग जाएगा। इंडिया और भारत के बीच कोई झगड़ा नहीं है। लेकिनBJP ने इंडिया और भारत में झगड़ा लगाने की कोशिश की।
60 हजार पदाधिकारी सभा में शामिल
राहुल गांधी की इस जनसभा में कांग्रेस के करीब 60 हजार से ज्यादा पदाधिकारियों को इस सभा में बुलाया गया है। इसमें कांग्रेस के 52 हजार से ज्यादा बूथ अध्यक्षों, 2200 मंडल अध्यक्षों, 400 ब्लॉक अध्यक्षों, 40 जिलाध्यक्षों शामिल होंगे। बता दें राहुल गांधी इस सभा के जरिए कांग्रेस के चुनावी अभियान को और तेज करने जा रही है।
खरगे का बयान
वहीं, जन सभा से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यहां कांग्रेस के सभी यूथ कमेटी के सदस्यों को बुलाया गया है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि बूथ लेवल से लेकर स्टेट लेवल तक कार्यकर्ताओं को एक जगह बुलाकर चुनाव के बारे में समझाया जाएगा। इस दौरान राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे।
राजस्थान की गद्दी पर बीजेपी की निगाहें
बता दें कि राजस्थान में विधानसभा का चुनाव होने को कुछ ही महीने रह गए हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी राजस्थान में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उन्हें चुनाव की तैयारी में जुटने का गुरुमंत्र दे सकते है। कांग्रेस राजस्थान में विधानसभा का चुनाव किसी भी कीमत पर जीतना चाहती है। क्योंकि 5 राज्यों के विधानसभा के कुछ ही महीने बाद लोकसभा का चुनाव होगा। ऐसे में काग्रेस लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान को जीतकर देश को संदेश देना चाहती है। अगर कांग्रेस विधानसभा जीत जाती है तो इसका असर लोकसभा चुनाव में देखने को मिल सकता है।
हालांकि, राजस्थान की गद्दी पर सिर्फ कांग्रेस की ही नजर नहीं, बल्कि बीजेपी भी एड़ी चोटी का जोर लगाकर पूरा कोशिश कर रही है। किसी भी कीमत पर राजस्थान में बीजेपी फिर वापसी करना चाहती है। इसका अंजादा इसी लगाया जा सकता है कि राहुल गांधी के सम्मेलन के दो दिन बाद ही पीएम मोदी भी राजस्थान में एक जनसभा करेंगे।
ये भी पढ़ें:- Ghaziabad Big News: गाजियाबाद में मकान ढहने से 10 लोग मलबे में दबे, अब तक तीन की मौत
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS