Tawang Clash: मल्लिकार्जुन खरगे बोले- 'चीन पर चर्चा' कब होगी, पढ़िये हमारी कितनी जमीन China के कब्जे में

Tawang Clash: मल्लिकार्जुन खरगे बोले- चीन पर चर्चा कब होगी, पढ़िये हमारी कितनी जमीन China के कब्जे में
X
भारतीय जनता पार्टी ने चीन सीमा विवाद पर राहुल गांधी के बयान को लेकर हमलावर है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस भी पलटवार करने के मूड में है। इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर तंज कसा है।

भारतीय जनता पार्टी ने चीन सीमा विवाद पर राहुल गांधी के बयान को लेकर हमलावर है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस भी पलटवार करने के मूड में है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तवांग मुद्दे को लेकर सरकार से सवाल पूछा है। उन्होंने कहा है कि भारत में चीन पर चर्चा कब होगी। उन्होंने कहा कि डोकलाम से लेकर जमफेरी रिज तक चीन अपना निर्माण कर रहा है। सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

बीजेपी कर रही राहुल पर ताबड़तोड़ हमला

भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने कहा था कि चीन घुसपैठ करने की नहीं बल्कि युद्ध की तैयारी कर रहा है। बीजेपी ने इस बयान को लेकर निशाना साधा था कि अगर कांग्रेस सही नीतियां अपनाती तो यह स्थिति नहीं बनती। यही नहीं, बीजेपी के तमाम नेताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने तो यहां तक कह दिया कि राहुल गांधी और बिलावल भुट्टो एक जैसे हैं। उन्होंने सवाल पूछा कि एक ही दिन बिलावल भुट्टो और राहुल गांधी PM पर सवाल उठाते हैं, यह कौन सा रिश्ता है? यहां क्लिक करके पढ़िये संबंधित रिपोर्ट...

पढ़िये हमारी कितनी जमीन चीन के कब्जे में

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन ने भारत के करीब 38 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर कब्जा कर रखा है। यह जानकारी विदेश राज्यमंत्री ने लोकसभा में फरवरी 2022 में दी थी। चीन ने लद्दाख को करीब छह दशक से कब्जा रखा है। यही नहीं पाकिस्तान ने पाक अधिकृत कश्मीर का 5180 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र मार्च 1963 में चीन को दे दिया था। ऐसे में कहा जाए तो चीन अब तक भारत की कुल 43,180 वर्ग किमी भूमि पर कब्जा कर चुका है। हाल में अरुणाचल बॉर्डर के पास जिस तरह चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास किया, वो दर्शाता है कि चीन अधिक से अधिक भारतीय भूमि पर कब्जा करना चाह रहा है। हालांकि भारतीय सेना भी और केंद्र सरकार भी पूरी तरह सतर्क है।

Tags

Next Story