ममता बनर्जी तिलमिलाई कहा, झूठे हैं मोदी और अमित शाह

ममता बनर्जी तिलमिलाई कहा, झूठे हैं मोदी और अमित शाह
X
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी वापस लेने की मांग को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध केन्द्र सरकार को घेरते हुए में मार्च निकाला। मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के खिलाफ नारे लगाए।

ममता ने मोदी सरकार को कोसते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री कह रहे हैं कि एनआरसी पूरे देश में लागू होगा, लेकिन प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। कौन सच बोल रहा है? विरोध रैली में ममता बनर्जी ने आगे कहा कि सीएए और एनआरसी के खिलाफ लड़ाई देश के लिए लड़ाई है।

भाजपा भारत को विभाजित करना चाहती है। लोगों ने केंद्र को जवाब देना शुरू कर दिया है और झारखंड चुनाव परिणाम इसका ताजा उदाहरण है। ममता बनर्जी ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम वापस लिया जाए। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रही है।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story