पश्चिम बंगाल: ममता ने भाजपा को हराने का बनाया 'प्लान', विपक्षी दलों से की यह अपील

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने बुधावार को विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा दांव चला है। सीएम ममता बनर्जी ने विधानसभा में राज्य के सभी गैर-बीजेपी पार्टियों को साथ आने का ऑफर दिया है। ममता ने साफ कहा कि बीजेपी को अगर हराना है तो सभी विपक्षी दलों को साथ आना होगा। ममता बनर्जी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के लिए सभी विपक्षी पार्टियों को साथ मिलकर काम करना चाहिए।
West Bengal CM, Mamata Banerjee in state assembly: All opposition parties should work together to defeat Bharatiya Janata Party. (file pic) pic.twitter.com/bKtVYPMgCX
— ANI (@ANI) June 26, 2019
बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा के चुनाव 2021 में होने हैं। राज्य में भाजपा इस बार तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ मुकाबले में दिख रही है। जैसा की आप जानते हैं हाल ही हुए लोकसभा चुनावों में पहली बार बंगाल में भाजपा ने 18 सीटों पर जीत दर्ज की है। जिस वजह से भाजपा टीएमसी के मुकाबले प्रमुख विपक्षी दल बनकर उभरी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS