ममता बनर्जी हर दो महीने के अंतराल पर आएंगी दिल्ली, किसान आंदोलन को लेकर भी किया बड़ा ऐलान, जानिये मिशन 2024 की तैयारी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हर दो महीने में एक बार दिल्ली आने का ऐलान किया है। ममता बनर्जी का कहना है कि उनकी दिल्ली यात्रा पूरी तरह से सफल रही है। खबरों की मानें तो ममता बनर्जी कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों से भी मिलने जा सकती हैं। उन्होंने किसान आंदोलन को अपना पूरा समर्थन देने की बात कही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ममता बनर्जी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैंने आज शरद पवार से बातचीत की। मेरी यात्रा सफल रही है। उन्होंने कहा कि हम राजनीतिक उद्देश्य के लिए मिले। आज लोकतंत्र खतरे में है। मेरा स्लोगन है कि लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ। ममता ने आगे कहा कि हम किसानों के मुद्दे का समर्थन करते हैं। मैं हर दूसरे महीने में एक बार दिल्ली आऊंगी।
बता दें कि ममता बनर्जी ने पांच दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी के साथ-साथ देश के कई विपक्षी नेताओं से मुलाकात की है। उनके इस दौरे को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष को एकजुट करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS