हैदराबाद की घटना के बाद महाराष्ट्र में नागपुर मासूम से रेप की कोशिश, स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा

बीते दिनों हैदराबाद में एक महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के बाद भी देश में ऐसी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में महाराष्ट्र के नागपुर में एक 4 साल की मासूम को एक शख्स ने अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नागपुर के पारडी इलाके में एक 35 साल के शख्स ने एक 4 साल की बच्ची के साथ उसके घर में रेप करने की कोशिश की। लेकिन उसी दौरान वो शख्स पकड़ा गया।
रेप की कोशिश के दौरान स्थानीय लोगों ने उस शख्स को पकड़ने के बाद पूरे इलाके में नंगा करके घुमाया। पुलिस ने जानकारी दी कि ये शख्स एक बैंक में काम करता था, जो हर दिन बच्ची के घर पर पैसे लेने जाता था। उसकी दौरान उसने बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की।
उसकी दौरान बच्ची की मां घर पर पहुंची और उसने देखते ही शोर मचा दिया। जिसके बाद पड़ोसी मौके पर पहुंचे। पहले तो उसे पीटा और फिर उसे नंगा करके घुमाया। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS