मेनका गांधी ने की Elvish Yadav की गिरफ्तारी की मांग, एक मुखबिर की वजह से फंसे बिग बॉस ओटीटी 2 विनर!

मेनका गांधी ने की Elvish Yadav की गिरफ्तारी की मांग, एक मुखबिर की वजह से फंसे बिग बॉस ओटीटी 2 विनर!
X
बीजेपी सांसद मेनका गांधी (Maneka Gandhi) ने एल्विश यादव को किंगपिन (सरगना) बताया है। इसके साथ ही उन्होंने उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Entertainment News: बिग बॉस ओटीटी-2 विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav FIR) के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई है। उन पर नोएडा सेक्टर 49 में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। एल्विश पर आरोप है कि रेव पार्टियों में सांपों की सप्लाई कराते है। बीजेपी सांसद मेनका गांधी (Maneka Gandhi) ने एल्विश यादव को किंगपिन बताया है। इसके साथ ही उन्होंने उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेनका गांधी ने बताया कि करीब एक हफ्ते पहले यूपी के मथुरा में छापेमारी की गई थी, जहां 8 लोगों के पास से आठ सांप बरामद किए गए थे। उन लोगों ने बताया था कि वह एक गिरोह के लिए काम करते हैं, जो रेव पार्टियों में नशीली दवाओं के रूप में सांप के जहर की सप्लाई करते है। इस गिरोह के सदस्यों ने (एलविश) यादव के नाम भी लिया।इसके बाद इस गिरोह से संपर्क किया गया और उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि इन सभी को जेल जाना चाहिए।



मुखबिर की वजह से फंसे एल्विश यादव

खबरों की मानें तो, मेनका गांधी की संस्थापीपल फॉर एनिमल में कार्यरत गौरव गुप्ता ने एल्विश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उनका कहना है कि एल्विश यादव नोएडा के बड़े फार्म हाउसों में अपने साथियों के साथ मिलकर स्नेक वेनम और जिंदा सांपों के साथ वीडियो शूट कराते हैं। एल्विश पर आरोप है कि वह रेव पार्टियों भी कराते हैं। जिनमें विदेशी लड़कियों को बुलाकर स्नेक वेनम और नशीले पदार्थों का सेवन कराया जाता है। इसकी जानकारी मेनका गांधी की संस्था को हुई थी। इसके बाद एक मुखबिर ने एल्विश यादव से संपर्क किया। आरोप है कि एल्विश ने राहुल नाम के एक एजेंट का नंबर दिया था और उनका नाम लेकर बात करने के लिए कहा था। मुखबिर ने राहुल से संपर्क करके पार्टी आयोजित कराने के लिए बुलाया था। इसके बाद शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों और नोएडा पुलिस को दे दी।


ऐसे एल्विश यादव तक पहुंची नोएडा पुलिस

कहा जा रहा है कि दो नवंबर को सेक्टर-51 के एक बैंक्वेट हॉल में आरोपित प्रतिबंधित सांप लेकर पहुंच गए। उसी दौरान वन विभाग की टीम ने पुलिस की मदद से आरोपितों को पकड़ लिया। पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान दिल्ली के राहुल, टीटूनाथ, जयकरन, नारायण और रविनाथ के रूप में हुई है। इसके बाद पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो एल्विश का नाम सामने आया है। इस मामले में एल्विश समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

ये भी पढ़ें- बिग बॉस ओटीटी 2 विनर Elvish Yadav के खिलाफ दर्ज हुई FIR

Tags

Next Story