Manik Saha: जानें कौन हैं त्रिपुरा के नए सीएम माणिक साहा, कांग्रेस से बीजेपी में आए और फिर....

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने त्रिपुरा (Tripura) के लिए नए सीएम माणिक साहा (Manik Saha) को चुना है। पार्टी निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद माणिक साहा को नियुक्त किया गया है। त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले यह बड़ा फेरबदल माना जा रहा है। इससे पहले बिप्लब कुमार देब राज्य की सीएम थे, लेकिन उन्होंने पार्टी के आदेश पर अपना इस्तीफा दे दिया। 6 साल पहले ही कांग्रेस से बीजेपी में आए थे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बिप्लब कुमार देब के इस्तीफे के बाद राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो गई है। त्रिपुरा भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद माणिक साहा राज्य के नए मुख्यमंत्री चुने गए हैं। विधायक दल की बैठक में अंतिम मुहर लगाई गई जाएगी। केंद्रीय मंत्री और पर्यवेक्षकों में से एक भूपेंद्र यादव ने साहा के नाम की घोषणा की।
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि माणिक साहा को त्रिपुरा भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर बहुत-बहुत बधाई। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में त्रिपुरा विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। त्रिपुरा में फरवरी 2023 में चुनाव होने हैं।
कौन हैं माणिक साहा
माणिक साहा त्रिपुरा बीजेपी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद हैं। माणिक साहा ने कांग्रेस छोड़ 2016 में भाजपा का दाम थामा था। साल 2020 में भाजपा त्रिपुरा के अध्यक्ष बने और फिर त्रिपुरा में नवंबर 2021 में हुए चुनावों में सभी 13 नगर निकायों में भाजपा की जीत का श्रेय माणिक साहा को दिया गया। वह त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। माणिक साहा भाजपा के भीतर किसी खेमे से ताल्लुक नहीं रखते हैं और उन्हें तटस्थ माना जाता है। माणिक साहा पेशे से एक डेंटिस्ट डॉक्टर हैं, जो अब राजनीति में सक्रिय तौर पर काम करते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS