मणिपुर के ADGP ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

मणिपुर के एडीजीपी ने अपने ही सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली है। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने अपने ही सरकारी आवास में खुद को गोली मार ली है।
इंफाल में है आवास
जानकारी के अनुसार, मणिपुर पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजीपी) अरविंद कुमार इंफाल में सेकंड मणिपुर राइफल कॉम्पलेंक्स के सरकारी क्वार्टर में रहते थे। उन्होंने शनिवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
गोली मारने के कारणों की हो रही तलाश
बता दें कि गोली मारने के कारणों का अभी पता नहीं लगा है। उनके इस कदम से पूरा पुलिस डिपार्टमेंट शॉक में हैं। इससे पहले भी दिल्ली में एक असिसटेंस सब इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS