मणिपुर: बीरेन सिंह बने दूसरी बार मुख्यमंत्री, 5 मंत्रियों को भी राज्यपाल ने दिलाई शपथ

मणिपुर (Manipur) के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार एन बीरेन सिंह (N Biren Singh) ने सोमवार को शपथ ली। बीरेन सिंह को राज्यपाल एल गणेशन ने पद औप गुपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। राज्यपाल ने बीरेन सिंह के अलावा 5 विधायकों को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई।
बीरेन सिंह दूसरी बार लगातार मणिपुर के मुख्यमंत्री बन गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बीरेन सिंह के अलावा नेमचा किपजेन, वाई. खेमचंद सिंह, बिस्वजीत सिंह, अवंगबौ न्यूमाई और गोविंदास कोंथौजम ने राज्य के कैबिनेट मंत्रियों के तौर पर शपथ ली।
मैं अपने सभी सहयोगी और विधायक की सराहना करता हूं जिन्होंने मुझे समर्थन दिया और मैं राज्य के लोगों का भी आभार व्यक्त करता हूं। मेरी सरकार का पहला कदम होगा कि इस राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त करना। मैं राज्य से भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए दिन-रात काम करूंगा:मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह https://t.co/iB8H1Rt0Wk pic.twitter.com/U9V2vD08yR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 21, 2022
इससे पहले बीते रविवार को मणिपुर की राजधानी इंफाल में प्रदेश बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई थी। जिसमें सर्वसम्मति से बीरेन सिंह के नाम पर मुहर लगाई गई। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और किरेन रिजिजू ने पार्टी की ओर से राज्यपाल को एक पत्र सौंपा। जिसमें कहा गया कि एन बीरेन सिंह को सर्वसम्मति से 32 विधायकों के साथ भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है।
मणिपुर में भाजपा विधायक दल की बैठक में एन बीरेन सिंह को विधायक दल का नेता चुना गया है। रविवार को हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण और सह-पर्यवेक्षक किरण रिजिजू मौजूद थे। बैठक में बीरेन सिंह को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि यह सभी की सर्वसम्मति से लिया गया अच्छा फैसला है। यह सुनिश्चित करेगा कि मणिपुर में एक स्थिर और जिम्मेदार सरकार हो। केंद्र और पीएम मोदी पूर्वोत्तर के राज्यों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS