अस्पताल में भर्ती पूर्व पीएम मनमोहन सिंह से मिलें स्वास्थ्य मंत्री, PM मोदी ने ट्वीट कर कहा...

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) को बुधवार की शाम दिल्ली के एम्स (AIIMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया अस्पताल पहुंचे और उनका हाल-चाल जाना। इसके साथ ही पीएम मोदी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
एम्स के डॉक्टरों के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री की हालत अभी स्थिर है। उनके इलाज के लिए डॉक्टर्स की टीम गठित गई है। 89 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री को सोमवार को बुखार था और वह इससे ठीक हो गए थे, लेकिन कमजोरी की वजह से उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
Former Prime Minister Dr. Manmohan Singh admitted to All India Institute of Medical Sciences, Delhi
— ANI (@ANI) October 13, 2021
(file photo) pic.twitter.com/SAm5NOpeiF
पीएम मोदी ने की जल्दी स्वस्थ होने की कामना
पीएम मोदी ने अपनी ट्वीट में लिखा - 'मैं डॉ मनमोहन सिंह जी के अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'
I pray for the good health and speedy recovery of Dr. Manmohan Singh Ji.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 14, 2021
बता दें कि इससे पहले मनमोहन सिंह कोरोना वायरस के चलते 19 अप्रैल को एम्स अस्पताल में भर्ती हुए थे। यहां करीब 10 दिनों तक उनका इलाज चला था। उन्होंने कोविड वैक्सीन की दोनों डोज ली थी। जिसके बाद वह कोविड पॉजिटीव हो गए थे। मनमोहन सिंह दो बार बाईपास सर्जरी हो चुकी है। वह साल 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS