मनसुख मांडविया बोले- आज विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को 1 वर्ष पूरा हो गया, इन्हें दी बधाई

मनसुख मांडविया बोले- आज विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को 1 वर्ष पूरा हो गया, इन्हें दी बधाई
X
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि आज विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को 1 वर्ष पूर्ण हो गया है।

भारत (India) में कोरोना वायरस (Corona Virus) को मात देने के लिए बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन अभियान (Vaccination Campaign) चलाया जा रहा है। दुनिया में अभी तक सबसे अधिक भारत में टीकाकरण (Vaccinations) किया गया है। आज देश में वैक्सीनेशन अभियान को एक वर्ष पूरा हो गया है। इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मुनसुख मांडाविया ने (Union Health Minister Munsukh Mandaviya) बयान जारी किया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि आज विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को 1 वर्ष पूर्ण हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ यह अभियान 'सबके प्रयास' के साथ आज दुनिया का सबसे सफल टीकाकरण अभियान है। मैं सभी स्वास्थ्य कर्मियों, वैज्ञानिकों व देशवासियों को बधाई देता हूं।

आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते शनिवार तक 1,56,76,15,454 लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। वहीं अभी तक 70,24,48,838 लोगों के कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। बता दें कि देश में सबसे बड़े टीकाकरण अभियान चलाए जाने के बाद भी कोरोना के दैनिक मामलों की रफ्तार बहुत तेज है।

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,71,202 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 314 लोगों की मौत हुई है। वहीं देश में कोरोना वायरस के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों की संख्या 7 हजार 743 हो गई है। इसके अलावा देश में एक दिन में 1,38,331 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। इसके बाद देश में अबतक कुल 3,50,85,721 कोरोना मरीज ठीक हो गए हैं।

Tags

Next Story