Tamil Nadu: तमिलनाडु में पटाखा गोदाम में विस्फोट, 7 लोगों की मौत, कई घायल

Tamil Nadu Firecracker Godown Blast: तमिलनाडु में अरियालुर जिले से बड़ी जानकारी सामने आ रही है। यहां पर एक निजी पटाखा गोदाम में जोरदार विस्फोट हुआ है। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इन सभी घायलों को फौरन निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची व आग पर काबू पाया।
पुलिस अधिकारी ने दी जानकारी
पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि यह घटना जिले के कीलापालुर पुलिस थाना क्षेत्र के वेत्रियूर विरागलुर में सुबह 9.30 बजे हुई है। उन्होंने कहा कि जोरदार धमाका हुआ है। इसमें अब तक 7 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं और कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। इन सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही, कहा कि मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
#WATCH | Explosion in a firecrackers godown in Viragalur of Ariyalur district in Tamil Nadu; Police say seven people dead in the incident pic.twitter.com/AODekTlObi
— ANI (@ANI) October 9, 2023
इससे पहले भी हुए धमाके
अरियालुर में विस्फोट कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा के पास अट्टीबेले में हुए एक बड़े विस्फोट के बाद हुआ है जिसमें 14 लोग मारे गए थे। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 3 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की थी। पिछले तीन महीनों में तमिलनाडु की पटाखा निर्माण इकाइयों में यह चौथा विस्फोट हुआ है। जुलाई में कृष्णागिरी जिले में एक आतिशबाजी गोदाम में नौ लोगों की मौत हो गई थी और सितंबर में नागपट्टिनम जिले में एक विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और तीन घायल हो गए थे। सितंबर के आखिरी हफ्ते के दौरान तमिलनाडु के मयिलादुथुराई जिले में एक पटाखा इकाई में विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS