शिरोमणि अकाली दल के कई नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन, जानें कौन-कौन शामिल हुआ

शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) के कई नेताओं ने आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। देश की राजधानी स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पंजाब के नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है।
दिल्ली में स्थित भारतीय जानता पार्टी के मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, भाजपा महासचिव व पंजाब के प्रभारी दुष्यंत गौतम और राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग की मौजूदगी में अमनजोत कौर रामूवालिया के अलावा अकाली दल के पूर्व राष्ट्रीय संगठन सचिव गुरप्रीत सिंह शाहपुर, अकाली दल के ही पूर्व उपाध्यक्ष चांद सिंह चट्ठा, आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में एक रहे चेतन मोहन जोशी और अकाली दल के गुरदासपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष बलजिंदर सिंह ढकोहा ने पार्टी में शामिल हो गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस मौके पर केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि इन नेताओं का भारतीय जनता पार्टी में शामिल होना इशारा करता है कि पंजाब में हवा किस तरफ चल रही है। आगे कहा कि हम सभी मिलकर कोशिश करेंगे कि पंजाब विधानसभा चुनाव का परिणाम भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल किसानों के नाम पर और उनके कंधों पर बंदूक रखरक पंजाब की सत्ता में प्रवेश करना चाहते हैं।
दुष्यंत गौतम ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं का स्वागत किया। इस दौरान गौतम ने कहा कि किसान आंदोलन की आड़ में जिस तरह कुछ राजनीतिक दल संविधान की मर्यादा को ताक पर रखे हुए हैं। उनसे पंजाब की जनता बेहद दुखी और परेशान है। राज्य में शांति व अमने चैन के लिए उनकी निगाहें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिकी हुई हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS