दिल्ली कांड: पुलिस की थ्योरी पर उठ रहे कई सवाल, दौड़ती कार के नीचे कैसे फंसी रही लड़की, चश्मदीद बोला...

दिल्ली के सुल्तानपुर इलाके में हुई नए साल की वारदात ने निर्भया कांड की याद दिला दी है। कंझावला इलाके में नए साल के मौके पर कार सवार युवकों ने एक युवती की स्कूटी को टक्कर मार दी। करीब चार किलोमीटर तक लड़की को घसीटते हुए लेकर कार से चले गए। पहले कपड़े फटे, फिर चमड़ी उतरने लगी और अंत में लड़की की मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के कंझावला इलाके में कार सवार 5 युवकों ने 20 वर्षीय एक लड़की को पहले टक्कर मारी और फिर हादसे के बाद युवक कार लेकर भाग गए। पुलिस के मुताबिक, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सभी पांचों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि कंझावला इलाके में उन्हें पीसीआर कॉल आई थी। कार लड़की को सुल्तानपुर से कंझावला इलाके में करीब 10 किलोमीटर तक घसीटती ले गई। घसीटे जाने की वजह से लड़की के शरीर से सारे कपड़े फट गए। उसे काफी चोटें आईं, जिससे उसका शरीर क्षत-विक्षत हो गया। और उसकी मौत हो गई।
पुलिस की थ्योरी पर उठ रहे सवाल
युवती के शव के पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया अभी चल रही है। इस मामले में आरोपी युवकों का कहना है कि वे नशे में थे। कार में जोर-जोर से गाने बजा रहे थे। इस वजह से उन्हें नहीं पता चला कि लड़की कार में फंसी हुई है। लड़की अपनी स्कूटी से अमन विहार अपने घर ड्यूटी से लौट रही थी। फिलहाल, दिल्ली पुलिस इसे महज सड़क हादसा बता रही है। पुलिस की थ्योरी पर कई सवाल उठ रहे हैं।
सामने आया चश्मदीद का बयान
वहीं दूसरी तरफ इस मामले पर एक चश्मदीद ने बताया कि पीसीआर वैन को दुर्घटना की सूचना देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। दीपक नाम के शख्स ने इंडिया टुडे को जानकारी देते हुए बताया कि वह सुबह 3 बजकर 15 मिनट पर दूध की डिलीवरी का इंतजार कर रहा था। तभी उसने एक कार को एक महिला को घसीटते हुए देखा। उसने कार का पीछा भी किया। पुलिस ने सुबह 5 बजे तक कार्रवाई नहीं की। उसने पुलिस को कई बार फोन किए। पीसीआर वैन में मौजूद पुलिस कर्मी होश में नहीं थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS