दिल्ली में आज ये मुख्य रास्ते रहेंगे बंद, दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी में जानें रूट डायवर्जन प्लान

Droupadi Murmu Oath Ceremony: आज के दिन देश की 15वीं राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) शपथ लेंगी। शपथ ग्रहण समारोह के चलते राजधानी दिल्ली में कई रुट को डायवर्ट किया गया है, जिसके चलते आम लोगों पर इसका सीधा असर देखने को मिलेगा। हालांकि, लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने विशेष रुप से तैयारियां की हैं।
दिल्ली पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी में जानकारी देते हुए कहा गया है कि राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह के चलते लुटियंस दिल्ली में वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। इसलिए इन इलाकों में जाने से बचें। साथ ही दिल्ली पुलिस ने राजधानी के कई अन्य रास्तों में जाने से बचने की सलाह दी है।
दिल्ली के इन रास्तों में जाने से बचें
दिल्ली पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में सुबह 9 बजे से दोपहर तक कौटिल्य, तीन मूर्ति मार्ग, गोल चक्कर तीन मूर्ति, अकबर रोड, गोल मेथी, कृष्णा मेनन मार्ग, विजय चौक, सुनहरी मस्जिद, रफी मार्ग, रेल भवन, संसद मार्ग, इम्तियाज खान मार्ग, गुरुद्वारा राकबगंज रोड, पटेल चौक, रायसीना रोड, डॉ राजेंद्र प्रसाद, मौलाना आजाद रोड और मोतीलाल नेहरु मार्ग पर जाने से बचने की सलाह दी है।
सरकारी दफ्तर भी बंद
राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह के चलते दिल्ली स्थित कई दफ्तरों को भी बंद करने के आदेश दिए गए हैं। साउथ ब्लॉक, नॉर्थ ब्लॉक, रेल भवन, कृषि भवन, शास्त्री भवन, संचर भवन, प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया बिल्डिंग, सेना भवन, वायु भवन, उद्योग भवन के दफ्तरों को खाली करवाया गया हैं। इन दफ्तरों में सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक कामकाज बंद रहेगा। साथ ही कुछ अन्य दफ्तरों को भी आंशिक रुप से बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS