महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे को मिली जान से मारने की धमकी, इस संगठन का मिला पत्र, फिर आया फोन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Maharashtra Chief Minister Eknath Shinde) की जान को खतरा होने की विशेष सूचना मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राज्य के खुफिया विभाग को सीएम शिंदे की जान को खतरा होने की खास जानकारी मिली है।
सीएम एकनाथ शिंदे को मिली धमकी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, खुफिया विभाग को मिली जानकारी देते हुए कहा कि सुसाइड ब्लास्ट कर मुख्यमंत्री की हत्या की साजिश रची गई है। फिलहाल, जानकारी मिलते ही अलर्ट कर दिया गया है। कुछ महीने पहले माओवादियों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी दी थी। जब शिंदे महाविकास अघाड़ी सरकार में गढ़चिरौली के संरक्षक मंत्री थे। तब नक्सलियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
माओवादियों ने लेटर लिख दी थी पहले धमकी
बता दें कि एक महीने पहले मंत्रालय में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कार्यालय में उन्हें जान से मारने की धमकी भरा पत्र मिला था। इतना ही नहीं उसके बाद यह बताया गया है कि एक गुमनाम धमकी वाला फोन भी आया। हालांकि, मुख्यमंत्री शिंदे को किसने धमकाया इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। खुफिया विभाग को सूचना मिली है कि मुख्यमंत्री को आत्मघाती विस्फोट कर बम से उड़ाने की साजिश रची गई है।
खुफिया विभाग ने जारी किया अलर्ट
इस बीच खुफिया विभाग को मिली संवेदनशील जानकारी को लेकर सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। मुख्यमंत्री को पत्र और गुमनाम फोन कॉल की धमकी मिलने के बाद खुफिया विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। इस जांच के दौरान अब खुफिया विभाग को अहम जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री को उड़ाने की साजिश रची जा रही है। इनपुट के आधार पर एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर दिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS