Maratha Reservation: मराठा आरक्षण की मांग तेज, NCP विधायक के घर आगजनी और तोड़फोड़

MLA Prakash Solanke House Set on Fire: मराठा आरक्षण मुद्दे पर प्रदर्शनकारी काफी आक्रामक हो गए हैं। इस आक्रामकता का खामियाजा अजित पवार गुट के माजलगांव विधायक प्रकाश सोलंके को उठाना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने विधायक प्रकाश सोलंकी के आवास को आग के हवाले कर दिया है। इसमें घर को भारी नुकसान हुआ है और कई सामान जलकर खाक हो गए हैं। प्रदर्शनकारी सबसे पहले विधायक के घर के परिसर में घुस गए। इसके बाद उन्होंने बंगले के दरवाजे पर बरामदे में खड़ी फॉर्च्यूनर कार में आग लगा दी। चौंकाने वाली बात यह है कि विधायक सोलंकी इस समय घर पर थे। कार में लगी आग और फैल गई।
#WATCH | Beed, Maharashtra: Maratha reservation agitators vandalised and set the residence of NCP MLA Prakash Solanke on fire. pic.twitter.com/8uAfmGbNCI
— ANI (@ANI) October 30, 2023
घटना के समय विधायक घर पर मौजूद थे
घटना के समय एनसीपी विधायक प्रकाश सोलंके और उनके परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे। घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। प्रदर्शनकारी माजलगांव में मार्च निकाल रहे थे जिसके बाद कुछ प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए और विधायक के घर पर हमला करना शुरू कर दिया। उन्होंने घर की खिड़कियां तोड़ दीं और घर के बाहर खड़ी कारों पर भी हमला किया। उन्होंने घर और कारों में भी आग लगा दी।
सीएम शिंदे बोले- प्रदर्शन गलत दिशा में जा रहा
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने एनसीपी विधायक प्रकाश सोलंकी के बीड आवास पर हुए हमले को लेकर कहा कि मनोज जरांगे पाटिल (मराठा आरक्षण कार्यकर्ता) को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि यह विरोध क्या मोड़ ले रहा है। यह गलत दिशा में जा रहा है। इसमें प्रदर्शनकारियों के द्वारा हिंसक रूख अपनाया जा रहा है। हमारी सरकार इस मामले पर काम कर रही है।
प्रदर्शनकारियों के नेता मनोज जारांगे पाटिल की तबीयत पिछले दो दिनों से खराब चल रही है। इससे मराठा समुदाय और प्रदर्शनकारी काफी नाराज चल रहे हैं। इसी कड़ी में आक्रामक प्रदर्शनकारियों ने कानून अपने हाथ में लेना शुरू कर दिया है। कुछ प्रदर्शनकारियों ने तहसील ऑफिस के वाहनों में आग लगा दी, जबकि महाराष्ट्र परिवहन बोर्ड की कुछ बसों को भी आग के हवाले कर दिया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS