धीरेंद्र शास्त्री पर मौलाना साजिद रशीदी का हमला, बोले- कुछ जोकर टाइप लोग हिन्दू राष्ट्र की बात करते हैं

Bageshwar Dham: बीते कुछ दिनों से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री खूब चर्चाओं में हैं। इसी बीच ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष और मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना साजिद रशीदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि वह हमेशा से भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की रट लगाते रहे हैं। वह किसी जोकर से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि वह इस तरह की बयानबाजी खुद को चमकाने के लिए किया करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने आरएसएस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरएसएस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कश्मीर में सारी घटनाएं आरएसएस वाले लोगों के द्वारा की जाती है। राजस्थान और हरियाणा में भी जो घटना हुई उसके पीछे भी आरएसएस के ही लोग शामिल हैं।
सोमनाथ मंदिर पर की थी विवादित टिप्पणी
ऐसी बात नहीं है कि मौलाना साजिद रशीदी ने पहली बार ऐसी विवादित टिप्पणी की है। इससे पहले भी उन्होंने सोमनाथ मंदिर पर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि महमूद गजनवी ने मंदिर तोड़कर गलत नहीं किया है। उस मंदिर में गलत काम होता था इसलिए मंदिर को तोड़ा गया था। मंदिर में गलत काम की जानकारी होने के बाद गजनवी ने वहां मुआयना करवाया और CID भेजी थी। रशीदी के इस विवादित बयान के बाद उनके खिलाफ गुजरात में FIR भी दर्ज की गई थी।
धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरी थी हिंदू महासभा
बागेश्वर धाम विवाद के बाद से धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में लाखों लोग सड़कों पर उतरते थे। जबकि कई बड़े दिग्गज नेता भी उनके समर्थन सामने आए थे। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने धीरेंद्र शास्त्री का समर्थन करते हुए कहा कि पंडित धीरेन्द्र शास्त्री सनातन धर्म के उपासक हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने विदेशों में भी जय श्रीराम के नारे लगवाए हैं। वे एक सच्चे सनातनी हिन्दू हैं। इसलिए हिन्दू महासभा बागेश्वर महाराज का समर्थन करती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS