Mausam ki Jankari 25 November : खतरनाक तूफान 'निवार' से कई राज्यों में हो रही बारिश, उत्तर भारत में बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड, जानें कैसे रहेगा आज मौसम

Mausam ki Jankari 25 November: बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान निवार तेजी से आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु की तरफ बढ़ रहा है। जिसके चलते हवा की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई है। तो वहीं दूसरी तरफ उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी के चलते निचले इलाकों में ठंड ने दस्तक दे दी है।
मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान निवार 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आज रात तमिलनाडु के तट से टकराएगा। प्रदेश में निवार तूफान को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने कई जिलो में बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। वहीं दूसरी तरफ तमिलनाडु-पुडुचेरी में खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्रियों से बात की है और हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि 'चक्रवात निवार के मद्देनजर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी से बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि प्रभावित राज्यों को केंद्र से हरसंभव मदद मिलेगी।
बता दें कि चक्रवात निवार की दस्तक से पहले ही चेन्नई में बारिश हो रही है। इसकी वजह से कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया है। आंध्र प्रदेश ने तूफान से निपटने के लिए तैयारी कर ली है। सीएम रेड्डी ने अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है। बीते 6 घंटे में 5 किमी प्रति घंटे की गति से निवार आगे बढ़ रहा है। अगले 12 घंटे में प्रचंड होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है। आज देर शाम पुदुचेरी के पास टकराएगा।
वहीं दूसरी तरफ जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। देश की राजधानी दिल्ली और राजस्थान का माउंट आबू में ठंड का कहर बढ़ गया है। दिल्ली में मौसम ने करवट लेते हुए पांच डिग्री सेल्सियस कम का तापमान दर्ज किया है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के कई ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो रही है। उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में तापमान में गिरावट आई। वहीं दूसरी तरफ हरियाणा के हिसार में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS