मौसम की जानकारी: पश्चिम बंगाल में अगले दो दिन तक भारी बारिश की संभावना, जानिए अपने प्रदेश का हाल

मौसम की जानकारी: पश्चिम बंगाल में अगले दो दिन तक भारी बारिश की संभावना, जानिए अपने प्रदेश का हाल
X
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक चेन्नई (Chennai) में आज हल्की बारिश (Rain) के साथ आसमान में हल्के बादल (Cloud) छाए रहेंगे। यहां का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। विभाग के मुताबिक राजस्थान में अगले चार दिनों तक आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।

राजधानी दिल्ली (Delhi) में मंगलवार को हल्की बारिश या बूंदा-बांदी के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे। एक दिन पहले भी हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान (Temperature) 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

मुंबई- पुणे- नागपुर

वहीं मुंबई की अगर बात करें तो मौसम विभाग को आशंका है कि अगले चार दिनों तक (24 सितंबर से 27 सितंबर तक) रुक-रुक बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे।

मुंबई में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है जबकि तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं पुणे में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और बारिश की बूंदा-बांदी हो सकती है जबकि नागपुर में बादलों की गरज के साथ बारिश हो सकती है।

कोलकाता

विभाग के मुताबिक कोलकाता में अगले दो दिनों तक भारी बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे। कोलकाता में आज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

चेन्नई- राजस्थान

मौसम विभाग के मुताबिक चेन्नई में आज हल्की बारिश के साथ आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। यहां का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। विभाग के मुताबिक राजस्थान में अगले चार दिनों तक आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story